अवैध कोयला तस्करी का मुख्य सरगना अनूप माजी उर्फ़ लाला के तीन करीबियों के घर पहुँची CBI की टीम….

आसनसोल,ASANSOL पश्चिम बंगाल के आसनसोल मे आय से अधिक संपत्ति व टैक्स चोरी मामले मे एक तरफ जहाँ आसनसोल रानीगंज के पूर्व TMC विधायक सोहराब अली व तृणमूल समर्थक सह व्यवसायी इम्तियाज अहमद सहित आसनसोल के एक और व्यवसायी महेंद्र शर्मा सहित इम्तियाज के करीबी पंकज अग्रवाल व सुजीत सिंह के साथ -साथ उनके कुछ अन्य सहयोगियों के यहाँ चल रहे आयकर विभाग के छापे अभी ख़त्म भी नही हुए थे की अचानक गुरुवार सुबह सीबीआई की टीम ने आसनसोल व दुर्गापुर मे एक साथ छापेमारी कर एक बार और ठंड के मौसम मे आसनसोल का माहौल ही गर्म कर दिया,

अवैध कोयला तस्करी मामले मे अनूप माजी उर्फ़ लाला के तीन करीबियों मे से बर्णपुर के रहने वाले श्यामल सिंह, व स्नेहासिस तालुकदार के यहाँ CBI की टीम केंद्रीय बलों के साथ पहुँच गई लाला के दोनों करीबियों का घर बिलकुल आमने -सामने था

इस लिये CBI की टीम को ज्यादा दिक्क़तों का सामना नही करना पड़ा, हालांकि इस दौरान श्यामल सिंह अपने आवास पर नही थे वह अपने मालदा आवास पर थे जहाँ CBI की टीम पहले ही पहुँच चुकी थी और उनसे पूछताछ के दौरान उनको गिरफ्तार कर लिया, वहीं स्नेहासिस तालुकदार अपने आवास पर ही मिल गए जहाँ सिबिआई की टीम ने उनसे घंटों पूछताछ की और फिर उनको गिरफ्तार कर लिया और उनको अपने सांथ ले गई

वहीं CBI की एक टीम लाला के तीसरे करीबी सौरभ सिंह के दुर्गापुर आवास पर भी छापेमारी की जहाँ सौरभ सिंह अपने आवास मे उयलब्ध नही थे, जिस कारण CBI की ने उनके आवास मे उनके परिजनों से मुलाक़ात कर उनसे कुछ पूछताछ कर वापस लौट गई, बताया जा रहा है की श्यामल सिंह और सौरभ सिंह दोनों अवैध कोयला तस्करी मे सबसे बड़े फाइनेंसर के तौर पर काम कर रहे थे, जो पर्दे के पीछे रहकर ही अवैध कोयला तस्करी के कारोबार मे अनूप माजी उर्फ़ लाला के सहयोग से मोटा पैसा लगाते थे…

और कोयले की काली कारोबार मे धन उगाही का काम करते थे, स्नेहासिस तालुकदार भी उनके साथ मिलकर इस अवैध कोयले के कारोबार मे संलिप्त था और हर जगह जरुरत पड़ने पर अन्य कोयला कारोबारियों से मुलाक़ात कर्ता था, यहीं नही बताया यह भी जा रहा है की श्यामल कोयले के अवैध कारोबार मे एक ऐसे मोहरे का काम कर्ता था जो मोहरा कोयले की सुरक्षा करने वाले सुरक्षा बलों व उनके मुखिया को पैसों के बल पर अपने मुट्ठी मे रखता था, इस लिये की वह खुद कोयले की सुरक्षा मे तैनात था, श्यामल CISF अधिकारी भी था,

इस लिये उसकी CISF के अन्य अधिकारीयों के साथ उसकी अच्छी खासी सेटिंग थी यूँ कहें तो अच्छे रिश्ते थे, इसके आलावा उनकीECL के अधिकारियों तक श्यामल की अच्छी खासी पहले से ही पैठ बने हुए थे, श्यामल CISF मे होने के नाते उसने बर्णपुर इसको प्लांट के OFFICER व प्लांट के सुरक्षा मे तैनात CISF OFFICER व सुरक्षा बलों के साथ भी अच्छे रिश्ते बना लिये थे, श्यामल के वही रिश्ते इसीएल के अवैध कोयला व इश्को शेल से अवैध रूप से हो रही लोहा चोरी के कारोबार को आगे बढ़ाने मे अहम् भूमिका निभाने का काम कर रही थी,

बताया यह भी जा रहा है की श्यामल ने आसनसोल सहित मालदा और कोलकाता मे भी करोड़ों रुपए की लागत से अपना घर व संपत्ति बना रखा है, कोयला तस्करी मामले मे किसी ने अबतक यह सोंचा भी नही था की श्यामल सिंह की गिरफ़्तारी होगी पर श्यामल की गिरफ़्तारी ने आसनसोल ही नही पुरे पश्चिम बंगाल मे हड़कंप का माहौल पैदा कर दिया है, अन्य अवैध कोयला कारोबारियों मे इस गिरफ़्तारी ने मानो हलचल सी मचा दी है, हम बताते चलें की अवैध कोयला तस्करी मे CBIऔर ईडी जाँच के दौरान पहले ही कई अवैध कोयला माफिया व इसीएल के कई अधिकारीयों सहित CISF के अधिकारी जेल की हवा खा चुके हैं, भले ही उनमे से कई बेल पर बाहर घूम रहे हैं,

बावजूद उसके अवैध कोयला तस्करी का मामला उनपर अब भी चल रहा है और वह CBI व ईडी के रडार पर हैं साथ मे ऐसे कई और चेहरे भी हैं जो चेहरे अभी आने बाकी हैं जिनमे से कुछ सफ़ेद पोश तो कुछ वर्दी धारी तो कई OFFICERके साथ -साथ अवैध कोयले के कई कारोबारी शामिल है, CBI के इस छापे को लेकर अबतक की सबसे बड़ी बात यह है की पिछले कुछ माह से आसनसोल के कुलटी, बराबनी, जामुड़िया, रानीगंज मे अवैध रूप से कोयले की तस्करी शुरू हुई थी,

अवैध कोयले की तस्करी को कैसे आगे बढ़ाया जाए उसके लिये कुछ नए तो कुछ पुराने चेहरों को लेकर एक नया सिण्डिकेट भी तैयार हुआ था, अवैध कोयले का कारोबार चला भी पर इस कारोबार को रेस पकड़ने से पहले ही कुछ अवैध कोयला वह पुराने तस्कर इस कारोबार के आगे उनके राह के रोड़ा बन गए जो तस्कर एक समय खुलकर और आजादी के साथ अवैध कोयला तस्करी का कारोबार किया था,

उनके आलावा कुछ ऐसे नेता भी अवैध कोयला तस्करी के कारोबार के राह के रोड़ा बने जिनको उस समय अवैध कोयले के कारोबार से लाखों रुपए की कमीशन बनकर आती थी ऐसे मे अवैध कोयले के बने इस नए सिण्डिकेट मे किसी को कुछ नही मिल रहा ,हर कोई आनन – फ़ानन मे अपनी -अपनी जेब भरने के चक्कर मे लगा हुआ है, जिस कारण अवैध कोयले के कारोबार के खिलाफ दोनों तरफ से खोले गए

मोर्चे से तंग आकर अवैध कोयले के कारोबार के इस सिण्डिकेट ने अपना घुटना टेक दिया इस लिये की इस कारोबार मे मैनेज करने की सबसे बड़ी समस्या सिण्डिकेट के सामने आ गई और मैनेज नही कर पाने की वजह से आज यह सिण्डिकेट एक बार फिर से एक मजबूती के साथ उठ खड़े होने की तैयारी ही कर रहा था की CBI ने अवैध कोयला तस्करी मामले मे छापेमारी कर शिल्पाँचल मे बने अवैध कोयला तस्करी के नए सिण्डिकेट को तोड़ दिया है

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *