झरिया (JHARIA)। झरिया मे लागतार पेयजल आपूर्ति बाधित होने से परेशान झरिया की जनता विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को अवगत कराने का काम कर रही थी।जिसे संज्ञान में लेते हुए लगतार विधायक श्री सिंह प्रयासरत थी जिसका परिणाम स्वरूप निकल कर बाहर आया की पाइपलाइन वाल्व से छेड़छाड़ करते हुए रंगे हाथों दो लोग पकड़ा गया। पुछताछ के दौरान मंगलवार को कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में झरिया की अति संवेदनशील मुद्दा जलापूर्ति बाधीत करने के लिए विपक्ष पर घिनौना षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए प्रेस वार्ता किया गया।
वार्ता के दौरान धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक वर्णवाल ने कहा कि प्रकाशित समाचार को पढ़कर आश्चर्य हुआ की क्या सत्ता प्राप्त करने के लिए विपक्ष इतना नीचे गिर जाएगा, इसका अंदाजा नहीं था। लगातार 5 वर्षों से झरिया की जनता के लिए समर्पित भावना से झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के द्वारा किए गए कार्यों से विपक्ष बौखला गई है, उन्हें जनता के पास जाने में शर्म आ रही है कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा तो झरिया की जनता की संवेदना जलापूर्ति से जुड़ी है उसे बाधित करके मुद्दा बनाने की घिनौनी साजिश रची जिसका पर्दाफाश हो गया। जल संयंत्र में वाल्व से छेड़छाड़ करते दो लोगों को भौरा 7 नंबर निवासी रविंद्र ठाकुर व संजय शर्मा को झमाडा के कर्मचारियों ने धर दबोचा। जिसकी लिखित शिकायत जोड़ा पोखर थाना में कनिय अभियंता आशुतोष राणा ने की है।
इस साजिश की जानकारी लगातार झरिया विधायक ने मीडिया के माध्यम से देते रही है इसके बावजूद इनके द्वारा जनता को परेशान करने का काम किया जा रहा है।
वही धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रीतम रवानी ने कहा कि समस्त कोयलांचल में झरिया की जनता की संवेदना के साथ खिलवाड़ करने की साजिश का पर्दा फाश हुआ यह सौभाग्य की बात है कि झरिया की जनता को एक ऐसा जनप्रतिनिधि मिला जिनके कार्यकाल में 5 वर्ष बीतने के बावजूद भी एक बार भी झमाडा कर्मचारियों ने अपनी किसी भी मांग को लेकर जलापूर्ति बाधित कर हड़ताल किया हो इनके आवाजों को उठने से पहले उनके समाधान पर तत्पर होकर सरकार से सहयोगात्मक भूमिका अदाकार कार्यों का निष्पादन किया है। ताकि जलापूर्ति अनवरत होती रहे। झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामजी सिंह ने कहा कि अभी हाल ही में जो जलापूर्ति बाधीत हुई जब मजदूरों ने मरम्मत कार्य को करने के लिए पाइप को खोल तो उसके अंदर लकड़ी का गुटका बोरा से बंधे हुए तरह-तरह सामग्री पाइप के अंदर पाया गया मानो पूर्ण रूप से जलापूर्ति को बाधित करने की उनकी मंशा हो।
आजीवन जनता को जलापूर्ति समस्या से निदान के लिए 310 करोड़ की योजना को धरातल पर उतारने के लिए संघर्षरत है झरिया विधायक ने चल रहे कार्यों में जैसे पाइपलाइन बिछाने का काम और संप निर्माण कार्य वगैरह में कभी जलापूर्ति ठप नहीं होने दिया। पर विपक्ष की नेता रागिनी सिंह के साजिश से हम सब दुखी है इतनी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा घिनौना कार्य किया गया अब झरिया की जनता की अदालत में इसका निर्णय खुद जनता करेगी। जल संयंत्र में वाल्व से छेड़छाड़ करने वाले साजिश करता के साथ है या आजीवन इस समस्या का निदान करने वाले के साथ।
जिला सचिव महेश शर्मा जी ने कहा कि हमलोग अविलंब झमाडा के प्रबंध निदेशक से मिलकर जल संयंत्र के पास सुरक्षा मुहैया करवाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग करेंगे। ताकि जलापूर्ति नियमित रूप से झरिया की जनता को मिलती रहे। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय के आलावे कांग्रेस पार्टी के अशोक बरनवाल,प्रीतम रवानी,रामजी सिंह,महेश शर्मा,राजीव पांडे उपस्थित थे।
News A N P के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट