झरिया। (JHARIYA)दिवंगत बुधन मंडल की हत्या के दस दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने और प्रशासन के ढीले रवैए के कारण स्वर्गीय बुधन के परिजनों ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह से संपर्क कर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की जिसपर आज सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह दिवंगत बुधन मंडल के विक्ट्री कोलियरी स्थित आवास पहुंची और शोक संतृप्त परिजनों से मिल उन्हें अपनी संवेदना प्रकट कर उन्हे हर संभव मदद करने की बात कही।
जहां एक बार फिर से बुधन की पत्नी निशा व मां शांति देवी ने रागिनी से उन्हे इंसाफ व हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। जिसपर श्रीमती रागिनी ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि दिवंगत बुधन और उनके परिजन मेरे परिवार का हिस्सा है और हत्यारा किसी परिवार से क्यों न हो जब तक उनके सभी हत्यारे पकड़े नही जाते और हत्यारों को सजा न मिल जाती तब तक बुधन के परिजनों के न्याय की लड़ाई में उनके साथ हमेशा खड़ी रहूंगी और बहुत जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर जिला एसएसपी से मिलूंगी।
वही वहा मौजूद स्वजनों व उपस्थित महिलाओं से कहा कि आप सभी मेरे परिवार का हिस्सा है और मेरे परिवार की तरफ आंख उठाने वाले को कभी नहीं बक्शने वाली। स्वर्गीय बुधन की कमी को कभी पूरा तो नहीं किया जा सकता है।लेकिन आपके इस इंसाफ और न्याय की लड़ाई में मेरी जहां जरूरत होगी आप मुझे वहा आगे पाएंगे। वही वहा मौजूद महिलाओं ने कहा कि अगर पुलिस अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो एक बार फिर यहां के लोग सड़क पर उतर जाएंगे। इस दौरान श्रीमती रागिनी सिंह ने सिंदरी डीएसपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार राउत व झरिया थाना इंस्पेक्टर शशीरंजन कुमार से दूरभाष पर बातचीत कर मामले मे अब तक हुई कारवाई की जानकारी ली।
जहां डीएसपी व इंस्पेक्टर ने श्रीमती रागिनी सिंह को बताया कि एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।उनलोगों के मोबाइल को ट्रेस किया जा रहा है।उनलोगों का मोबाइल स्वीच आफ है।जैसे ही मोबाइल ऑन होगा।उसे पकड़ लिया जाएगा।वहीं गिरफ्तारी के दबाव के लिए पुलिस आरोपियों के घर की कुर्की की भी तैयारी कर रही है।रागिनी के दबाव पर इन्होंने पीड़ित परिवार के घर बुधवार को आने की बात कही।वहीं रागिनी ने भी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश पुलिस को दिया है। जिसपर सिंदरी डीएसपी एवं झरिया थानाप्रभारी ने श्रीमती सिंह को अगले दो दिनों में बाकी सभी संलिप्त अपराधियों की पहचान सुनिश्चित कर पकड़ने की बात कही।
News A N p के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

