PM नरेन्द्र मोदी के मन की बात 114 वां एपिसोड को भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ सुना..

PM नरेन्द्र मोदी के मन की बात 114 वां एपिसोड को भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ सुना..

झरिया। (JHARIYA)देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 114 वा एपिसोड के तहत देश की जनता को संबोधित किया। झरिया विधान सभा क्षेत्र मे भी भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एंव स्थानीय लोगों ने यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यकर्म को सुना।

झरिया के बिहार बिल्डिंग स्थित कार्यालय मे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमति रागनी सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ बड़े टीवी स्क्रीन पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की बातो को सुना। कार्यकर्म के उपरांत श्रीमति सिंह ने बताया कि गर्व की बात है की ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने को है।

संयोग की बात है की 10 साल पहले ‘मन की बात’ का प्रारंभ 3 अक्तूबर को विजयादशमी के दिन हुआ था और इस साल 3 अक्तूबर को जब ‘मन की बात’ के 10 वर्ष पूरे होंगे, तब नवरात्रि का पहला दिन होगा। श्रीमति सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यकर्म ने साबित किया है कि देश के लोगों में सकारात्मक जानकारी की कितनी भूख है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक बातें एवं प्रेरणादायी उदाहरण लोगों को बहुत पसंद आते हैं। देश की एकता, संप्रभुता ,नारी शक्ति, स्वच्छ भारत, जल संरक्षण और भारत के विकास गति को बल देने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान झरिया चुनाव प्रभार, नीतीश चंद्रवंशी,शैलेश सिंह चंद्रवंशी समेत मंडल अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता गण युवा साथी मौजूद रहे।

News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *