धनबाद(Dhanbad)झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है इसको लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है. सीट बंटवारे पर भी माथापच्ची शुरू हो गयी है. मजबूत पकड़ का दावा किया जा रहा है. सभाओं के जरिये भीड़ बटोरकर उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश हो रही है. इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान धनबाद पहुंचे..धनबाद में जगह जगह उनका स्वागत किया गया,..सिंह मैंशन के सामने बीजेपी नेत्री रागिनी सिंह ने भी उनका शानदार स्वागत किया,।।
धनबाद के बीसीसीएल नेहरू कॉम्प्लेक्स में आयोजित लोजपा रामविलास के जन आक्रोश रैली में उन्होंने शिरकत की. सभा में अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के कार्यों को याद करते हुए कहा कि आज भी हम उनकी राह पर चलकर बिहार झारखंड के लोगों के लिए कुछ करना चाहते है..उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए इस सरकार को उखाड़ फेंकने की वकालत की..
बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड में हमारा संगठन काफी मजबूत है. झारखंड के सभी जिलों में पार्टी की पकड़ है. लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास एनडीए गठबंधन के साथ है…
अब सवाल है कि क्या लोजपा (आर) झारखंड के धनबाद में चुनाव लड़ना चाहता है..क्या वो धनबाद सीट से चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी पर दबाव बना रहा है..क्या झारखंड में एनडीए गंठबंधन में लोजपा भी जदयू की तरह सीट शेयरिंग चाह रहा है..फिलहाल इन सभी सवालों का जवाब भविष्य के गर्त में है…
वैसे चिराग पासवान के कार्यक्रम में युवाओं की उमड़ी भीड़ और उनके स्वजातीय लोगों का समर्थन इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि लोजपा झारखंड में राजनीतिक हिस्सेदारी की लड़ाई लड़ रहीं है..
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

