झरिया (JHARIYA)झरिया पुलिस द्वारा शनिवार की शाम थाना मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था इस दौरान पुलिस द्वारा कई वाहनों को ट्रेफिक नियमों का उलंघन करते पकड़ा। वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया लेकिन इसी दौरान जमाडोबा निवासी राजा नामक एक युवक को पुलिस के चेकिंग के दौरान पकड़ा।
युवक ने पुलिस से गुहार लगाई की उसकी मां की तबियत अत्यधित खराब है, मां के इलाज़ के लिए ब्लड का जुगाड में लगा हूँ। कृपया मुझे जाने दे। लेकिन झरिया पुलिस ने गिड़गिड़ाते हुए युवक की एक बात नही सुनी उल्टे उसकी बाइक जब्त कर थाना परिसर ले आई। युवक पुलिस अधिकारियों से बार बार विनती करते रहा लेकिन पुलिस द्वारा उसका लगभग तीन हजार रुपए का चालान काट दिया गया। जब युवक ने देखा की उसकी बात झरिया पुलिस द्वारा नही सुनी गई तो युवक ने तुरंत भाजपा प्रदेश कार्यसमीति सदस्य रागनी सिंह से गुहार की आवाज लगाई। जिसके बाद रागनी सिंह अपने समर्थको के साथ झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार से झरिया थाना पहुंचकर पुरे मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी …और कहा कि पुलिस को निश्चित ही अपना काम करना चाहिए लेकिन मानवता को ध्यान मे रखकर यह भी देखना चाहिए की कोई गरीब , शोषित, परेशान व्यक्ती कही परेशानी का शिकार तो नहीं बन रहा है।

रागनी सिंह ने कहा की पुलिस को अपने कार्य करने का पूरा हक है लेकिन जबरन किसी पीड़ित को सताना कही से सही नही है, उक्त युवक अपनी मां का इलाज के लिए परेशान हैं। मानवता के लिए हम सभी को उसके साथ खड़ा होना चाहिए। वही झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया की जांच अभियान जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रेफिक नियमों का उलंघन करने वालो का चालान काटा गया है।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

