
धनबाद (Dhanbad) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आयुष्मान योजना एवं स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (हर्ल ) सिन्दरी के द्वारा 28 सितम्बर को सिन्दरी नगर निगम अंचल कार्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय मेडिकल कैम्प लगाया गया ।
मेडिकल कैम्प का उद्घाटन हर्ल कारखाना सिन्दरी के प्रमुख सुरेश प्रमाणिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उपस्थित चिकित्सकों और टीम के अलावा मौके मनसुल जैन एम एच आर ,सैयद मंजूर अली एच आर के, साथ साथ अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे
इस कैम्प में धनबाद असर्फी अस्पताल के चिकित्सक ड0 जफर रसिक, डा0 पल्लवी दन्त चिकित्सक, के साथ टीम के दीपक,शेख रौफ, विवेक, कोमल,मारशिला,जूलिता,महेश तथा सिन्दरी के चिकित्सक डाक्टर मेजर दीपक कुमार के अलावा सारप साइट आई अस्पताल के टीम ने इस

चिकित्सा कैम्प में लोगों का वी पी,सुगर,ई सी जी,वजन(वेट) हार्ट, टेम्परेचर,एस पी,आई पी कैंसर और डेन्टल स्कैनिंग के तहत जांच किया गया। कैम्प में लगभग 125 मरीजों ने चिकित्सा जांच का लाभ उठाया।
कैम्प सुबह साढ़े दस से लेकर दोपहर ढाई बजे तक लगाया गया।
NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

