उत्पाद बहाली की दौड़ के नियम में होगा बदलाव…पुलिस मुख्यालय ने भेजा प्रस्ताव..

उत्पाद बहाली की दौड़ के नियम में होगा बदलाव…पुलिस मुख्यालय ने भेजा प्रस्ताव..

राँची (RANCHI)उत्पाद सिपाही की बहाली के दौरान 10 किलोमीटर की दौड़ लगाने के दौरान ही अधिकांश अभ्यर्थियों की तबीयत खराब हुई और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई थी. इसको लेकर राजनीतिक दलों ने भी सवाल खड़े किये थे. उल्लेखनीय है कि जुलाई में सेना में अग्निवीरों की बहाली को लेकर खेलगांव स्टेडियम में दौड़ आयोजित की गयी थी. इसमें अभ्यर्थियों को 1.6 किमी की दौड़ लगानी होती है, जबकि झारखंड पुलिस में अभ्यर्थियों को 10 किमी की दौड़ लगानी पड़ती है.

बहाली की दौड़ के लिए पहले से चल रहा नियम..

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 60 मिनट में 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है. जबकि, महिला अभ्यर्थी के लिए 40 मिनट में पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है.

पुलिस मुख्यालय ने जो प्रस्ताव भेजे हैं
पहला प्रस्ताव : पुरुष अभ्यर्थियों को पांच किलोमीटर की दौड़ 30 मिनट में पूरी करनी होगी. जबकि महिला अभ्यर्थियों को 20 मिनट में 2.5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी.
दूसरा प्रस्ताव : सेना की तरह पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर की दूरी छह मिनट में और महिला अभ्यर्थियों को आठ मिनट में 1.6 किमी की दूरी तय करनी होगी.

प्रस्ताव के अनुरूप ही तय होगा आगे का नियम
विभागीय अधिकारी बताते हैं कि सरकार के स्तर पर जिस प्रस्ताव को मंजूरी दी जायेगी, उसी के अनुरूप पुलिस मुख्यालय नियम बनाकर गृह विभाग को भेजेगा. फिर गृह विभाग से अधिसूचना जारी होगी. इसके बाद झारखंड पुलिस में सिपाहियों की बहाली को लेकर झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग को प्रस्ताव भेजेगा. इसके बाद आयोग से झारखंड पुलिस में बहाली को लेकर विज्ञापन प्रकाशित किया जायेगा.

NEWS ANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *