धनबाद सहित 18 जिले में बुधवार व गुरुवार को भारी बारिश की संभावनामौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया..

धनबाद सहित 18 जिले में बुधवार व गुरुवार को भारी बारिश की संभावनामौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया..

धनबाद(DHANBAD) जिले में मंगलवार को साइक्लोनिक सरकुलेशन का प्रभाव देखने को मिला। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही रही। बूंदाबांदी से लेकर झमाझम बारिश तक देखने को मिली। इस वजह से मंगलवार को पारा 3 डिग्री सेल्सियस गिर गया।

अधिकतम तापमान 30.2 – डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर एक बार फिर झारखंड पर दिख रहा है। मंगलवार को झारखंड के कई जिलों में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं बारिश भी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 25 और 26 सितंबर को धनबाद सहित राज्यभर में भारी बारिश की संभावना जताई है।


18 जिले में दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 25 सितंबर को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में भारी बारिश होगी। 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी और वज्रपात भी होगा। 26 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, रांची, खूंटी सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं धनबाद में 27 सितंबर को कई स्थानों पर मध्यम दर्जे तक की बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है। जबकि 28 सितंबर से कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है।

NEWS ANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *