दिवंगत बुधन मंडल के पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंचने पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची भाजपा नेत्री रागिनी सिंह शोक संवेदना किया ब्यक्त

दिवंगत बुधन मंडल के पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंचने पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची भाजपा नेत्री रागिनी सिंह शोक संवेदना किया ब्यक्त

झरिया (JHARIA)। बीते शनिवार की देर रात अपराधियों के द्वारा रेस्टोरेंट संचालक और झरिया निवासी बुधन मंडल को रंगदारी को लेकर सत्ता के प्रभाव में मनबढू अपराधियों द्वारा एक गरीब के बेटा एवं गरीब के नेता को गोली मार दी गई जिसके बाद उसे उपचार के लिए डॉक्टरों द्वारा हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई। जहा भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने सहयोगियों के माध्यम से उसे दुर्गापुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान बीते रविवार को उसकी मौत हो गई। दिवंगत बुधन मंडल का पार्थिव शरीर सोमवार से उसके आवास पहुंचा जिसकी सूचना उपरांत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह उसके आवास पहुंची एवं शोक संतृप्त परिजनों से मिल उन्हें अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। श्रीमती सिंह ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता करने की बात कही।वही मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बीते पांच वर्षो में झरिया में अपराधिति का मनोबल बढ़ा है और सत्ता के प्रभाव में अपराधी बड़े घटनाओं को अंजाम दे रहे है और प्रशासन के ढीले रवैए के कारण अपराधियों मनोबल बढ़ा हुआ है और बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे है। लेकिन प्रशासन ने इस पर चुप्पी साध रखी है इस घटना को लेकर लोगो में नाराजगी है।
News A N P के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *