रांची (RANCHI) | झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग की टीम क्षेत्र का जायजा लेने के लिए रांची पहुंची है। इस दौरान देश की चार बड़ी पार्टियों ने चुनाव आयोग के सामने अपने सुझाव रखे। भाजपा ने एक तरफ झारखंड के गृह सचिव को चुनाव से अलग रखने की मांग की तो दूसरी ओर कांग्रेस ने कुछ नेताओं को प्रचार करने से रोकने की सलाह दी।
भारत निर्वाचन आयोग की टीम सोमवार को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंची। टीम सुबह नौ बजे रांची पहुंची। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में दो निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ सुखबीर सिंह संधु की टीम रांची पहुंची है।
उनके साथ सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमीश्नर धर्मेंद्र शर्मा और डिप्टी इलेक्शन कमीश्नर संजय कुमार पहुंची है। चुनाव आयोग की टीम दलबल के साथ झारखंड पहुंची है। यह झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विभिन्न पहलुओं पर मंथन कर रहीं है… संभावना है कि दुर्गापूजा के बाद झारखंड में चुनाव की घोषणा हो सकती है…प्रशासन ने चुनाव की तैयारी पहले ही कर रखा है…ऐसे में पर्व त्यौहार के कारण ही चुनाव की तारीख घोषणा करने में बिलंब हो रहीं है…
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…