झरिया। राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार से जनता अब ऊब चुकी है, लूट और भ्रष्टाचार की पार्टी चल रही है। राज्य में घुसपैठिया हावी हो रहा है। झारखंड में परिवर्तन की हवा चल रही है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा जिसमे प्रमुख रूप से देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रांची से लोकसभा सांसद संजय सेठ यात्रा की शुरुआत करेंगे।
जिसका बिगुल धनबाद प्रमंडल में 26 सितंबर को बजने वाला है जो झरिया विधानसभा होते हुए धनबाद के गोल्फ ग्राउंड जाएगी। उक्त बातें झरिया बिहार बिल्डिंग कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी ने मंडल अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष सक्रिय सदस्य और बूथ अध्यक्ष के साथ बैठक में कहीं। जहा पूर्व से ही सभी मंडलों में यात्रा को लेकर बैठक का दौरा जारी है।

वही इसी क्रम में आज बिहार बिल्डिंग कार्यालय में आगामी 26 सितंबर को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के धनबाद आगमन कार्यक्रम को लेकर विशिष्ट चर्चा हुई। श्रीमती सिंह ने कहा कि झारखंड में बदलाव की लहर चल रही है। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रैली को लेकर पूरे विधानसभा में जोश और उत्साह है। इस यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना हमारा दायित्व है। झारखंड और विशेष रूप से झरिया विधानसभा के लोग मौजूदा सत्ता दल से ऊब चुके हैं। परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ तैयारी में जुट जाएं, इस रैली के माध्यम से भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है ।
आगामी कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व मे हो रहे परिवर्तन यात्रा को झरिया विधानसभा से ऐतिहासिक बनाना है और इस यात्रा को सफल बनाने में अपनी विशेष भूमिका सुनिश्चित करना है।इस दौरान भाजपा नेता संतोष सिंह, उमेश यादव, शैलेश सिंह चंद्रवंशी, राज किशोर जैना, अवधेश साव, अरुण साव, राजा राम पासवान महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती विभा सिंह के अलावा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
News A N P के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट