झरिया। (JHARIYA)धनबाद जिला टोटो चालक संघ के सदस्यो ने प्रशासन के मनमाने रवैए से तंग आकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जनता श्रमिक संघ के महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह से शनिवार को झरिया बिहार बिल्डिंग कार्यालय में मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया।
जिसके बाद श्रीमती रागिनी सिंह ने टोटो चालक और ओटो चालक की समस्या को देखते हुए झरिया बिहार बिल्डिंग कार्यालय में 220 ऑटो ओर टोटो चालकों को ड्रेस (खाकी रंग) का कपड़ा और सिलाई का खर्च अपने निजी मद से उपलब्ध करवाया। श्रीमती रागिनी सिंह ने गरीब ऑटो चालको को आश्वस्त किया था की, जो चालक ड्रेस बनने में सक्षम नहीं है, उन्हें स्वयं अपने निजी खर्च पर परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड के तहत कपड़ा उपलब्ध कराएंगी।
टोटो चालक संघ के सभी ऑटो चालकों ने वर्दी का कपड़ा और सिलाई खर्च प्राप्त होने पर खुशी जताते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा नेता संतोष सिंह, उमेश यादव, शैलेश सिंह चंद्रवंशी, छोटू सिंह, दिलीप भारती, संतोष शर्मा,अभिषेक पांडेय, विजय चंद्रवंशी, बप्पी बाउरी, रंजीत रवानी, सुजीत कुमार सिन्हा, स्वरूप भट्टाचार्य समेत कई अन्य पदाधिकारी एवं टोटो चालक संघ के सदस्यगण मौजूद रहे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

