झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के अथक प्रयास लाया रंग, आर एस पी महाविद्यालय की पुनः होगी निर्माण…

झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के अथक प्रयास लाया रंग, आर एस पी महाविद्यालय की पुनः होगी निर्माण…

झरिया । झरिया विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह के अथक प्रयास से BBMKU अंतर्गत आरएसपी कॉलेज झरिया के न्यू बिल्डिंग नुनुडीह रोपवे के निर्माण के लिए आज कैबिनेट से 67 करोड़ 12लाख 85 हजार 4 सौ रुपए की स्वीकृत मिलने पर छात्रनेता राजीव पाण्डेय ने कहा की आज का दिन झरिया का ऐतिहासिक दिन रहा

पूर्व की सरकार द्वारा आरएसपी महाविद्यालय कों वर्ष 2017 में बेलगढिया शिफ्ट कर दिया गया था! आज कितने कठिनियों के साथ छात्र छत्राएं पढ़ाई करने हेतु जाना होता है झरिया विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह वर्ष 2019 विधानसभा चुनाव में जब लोगों से जनसंपर्क एंव जनसभा कर रहे थे। उस समय श्री सिंह के समक्ष झरिया के लोगों व छात्र छात्राओं, के साथ झरियावासियो ने कॉलेज की मुदा को रखने का काम किया था।

उस समय पूर्णिमा नीरज सिंह ने लोगों से वादा किया था कि ज़ब मैं चुनाव जीत जाती हूँ तो आपका आरएसपी महाविद्यालय झरिया लाना मेरी प्राथमिकता होंगी और उन्होंने जीत के बाद लगातार इस मुद्दे कों विधानसभा में उठाते रहे और आज हेमंत सरकार की केबिनेट से महाविद्यालय की स्वीकृति मिला।यह झरिया वासियों का सपना साकार हुआ। श्री पाण्डेय ने अपने एंव सभी छात्र छात्राओं की ओर से विधायक जी को आभार,धन्यवाद प्रकट कर कहा की ऐसा विधायक झरिया कों दुबारा मिलना चाहिए। जो झरिया के बचे अधूरे सपनो कों पूरा कर सके।


News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *