धनबाद(निरसा) शताक्षी महिलाओं मंडल मुगमा शाखा द्वारा शनिवार को कुमारधुबी कोलियरी के स्वास्थ केंद्र में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ शताक्षी महिला मंडल मुगमा शाखा की अध्यक्षा शाश्वति चौधरी ने फीता काटकर की। उसके बाद स्वास्थ शिविर का निरीक्षण कर सभी को स्वास्थ के प्रति जागरूक रहने तथा बिच-बिच में स्वास्थ जांच कराने की सलाह दी।

उन्होंने कहा की शताक्षी महिला मंडल लगातार क्षेत्र में समाजिक कल्याण के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम करती रहती है। आने वाले समय में रक्तजांच शिविर, खाद्य सामाग्री वितरण सहित अन्य तरह के सामाजिक कल्याण के लिए कार्यक्रम का आयोजन करेगी।
वही मौके पर मुख्य अतिथि इसीएल मुगमा एरिया के महाप्रबंधक ने कहा की मनुष्य का जीवन सबसे बेहतर प्राणियों में है। परन्तु इसे अगर सात्विक रूप से जिया जाय तब। स्वास्थ के प्रति सभी को सजग रहना चाहिए। आज के दौर में लोग शारीरिक कार्य नहीं करते। जिसके चलते समय से पहले ही कई बीमारियों के चपेट में आ जाते है। इसलिए स्वास्थ रहने के लिए रोजाना व्यायाम करना आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ के प्रति विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। कहा की स्वास्थ के प्रति सजग नहीं होने के कारण जायदातर महिलाएं एनीमिया के शिकार हो रहे है। वही कोलियरी प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों एवं शताक्षी महिला मंडल के सदस्यों को बुके एवं अंगबस्त्र देकर सम्मानित किया। शिविर में काफी संख्या में महिला उपस्थित थी।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

