झरिया(JHARIA) शाहनगर मे आज शुक्रवार को भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नौशाद खान के नेतृत्व में आज सैकड़ों की संख्या में अल्प संख्यक समुदाय के लोगो ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की कार्यशैली और भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त कर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस को त्याग कर भाजपा में शामिल हुए जहा स्थानियो ने जोरदार स्वागत किया वही महिलाओ ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया साथ ही अपने क्षेत्र की समस्या से अवगत करवाया
स्थानीय लोगो ने एक स्वर में कहा कि हम सभी इस बार विधानसभा चुनाव मे भाजपा नेत्री श्रीमती रागिनी सिंह के साथ है और हमे उम्मीद है कि जितने के बाद श्रीमती रागिनी सिंह हम सभी की समस्याओ का समाधान करेगी।जहा शामिल होने वाले में कई युवा कार्यकर्ताओं में मोहम्मद इरफान मल्लिक मोहम्मद इमरान सिद्दीकी मोहम्मद शमशाद शाह मोहम्मद असलम फारूखी मोहम्मद तैयब खान मोहम्मद शोएब शाह मोहम्मद अख्तर सिद्दीकी मोहम्मद परवेज खान मोहम्मद अकबर खान के साथ साथ महिलाए एवं पुरुष आदि मौजूद रहे।
NEWS ANP के लिए झरिया से भोला की रिपोर्ट…