न्यायालय के आदेश पर झरिया में अतिक्रमणकारियों पर चला पुलिस की फाइन का चाभुक…

न्यायालय के आदेश पर झरिया में अतिक्रमणकारियों पर चला पुलिस की फाइन का चाभुक…

झरिया। न्यायालय के आदेश पर झरिया पुलिस ने बुधवार को मेन रोड मे अतिक्रमण हटाओ आभियान चलाया।

अभियान के तहत पुलिस ने सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान चलाने वालों से फाइन वसूल कर कोर्ट नोटिस दिया। झरिया थाना मे पदस्थापित अधिकारी सौरभ कुमार , प्रमोद टुडू , एतावा मुंडू, विशेश्वर उरांव ने करीब दो दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारी दुकानदारों को नोटिस थमा फाइन वसूला। झरिया थाना के एस आई सौरभ कुमार ने बताया की न्यायालय के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। चेतावनी जारी कर अतिक्रमण मुक्त करने की हिदायत दी गई है। यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगा।


News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *