धनबाद (DHANBAD)17 सितंबर, 2024 (मंगलवार)धनबाद: भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 74वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में असर्फी हॉस्पिटल, धनबाद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।..

इस कार्यक्रम का नेतृत्व असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरेन्द्र सिंह ने किया।असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री हरेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री के नेतृत्व और देश की सेवा में उनके योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत ने स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में अद्वितीय प्रगति की है। उनके विज़न और नीतियों के कारण देश में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है, और गरीब से गरीब व्यक्ति को भी उत्तम चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं।”

कार्यक्रम के दौरान हरेंद्र सिंह ने हॉस्पिटल परिसर में केक काटा और 101 सफाईकर्मियों के बीच अंगवस्त्र का वितरण कर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को मानवता की सेवा के रूप में मनाया।असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरेन्द्र सिंह ने कहा कि असर्फी हॉस्पिटल हमेशा से ही समाजसेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है, और भविष्य में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर अस्पताल के डॉक्टर्स, स्टाफ और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री के दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

