धनबाद (DHANBAD)उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए जिला खनन टास्क फोर्स ने रविवार की सुबह लगभग 6 बजे सरायढेला थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक टाटा 407 को जब्त कर सरायढेला थाना को सुपुर्द कर दिया।
इस संबंध में खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी श्री मिहीर सालकर के निर्देशानुसार रविवार की सुबह लगभग 6 बजे सरायढेला थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया।
इस दौरान बिना परिवहन चालान के बालू लदे एक टाटा 407 को पकड़ा गया। उक्त वाहनों को सरायढेला थाना को सुपुर्द कर एफआईआर दर्ज की गई है।जांच दल में खान निरीक्षक श्री बिनोद बिहारी प्रमाणिक, बसंत उरांव, विजय करमाली, सुमित कुमार तथा आवंटित पुलिस बल शामिल थे..
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

