बेहतर पुनर्वास के बिना नहीं हटेंगे बागडिगी कोलियरी के ग्रामीण : रागिनी सिंह

बेहतर पुनर्वास के बिना नहीं हटेंगे बागडिगी कोलियरी के ग्रामीण : रागिनी सिंह

झरिया(JHARIYA )बागडिगी कोलियरी के इर्द गिर्द रहने वाले स्थानीय लोगों ने विस्थापन को लेकर प्रबंधन की मनमानी व तानाशाही रवैया से परेशान होकर मामले की जानकारी जनता श्रमिक संघ महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह को दिया। जिसके उपरांत शनिवार को रागिनी सिंह ने बागडिगी कोलियरी पहुंच मामले की जानकारी ली और लोगों के समस्या से रूबरू हुई। लोगाें ने बताया कि प्रबंधन मनमानी व तानाशाही रवैया अपना कर हम सभी को बेघर करने की साजिश कर रहा है।

बिना मूलभूत सुविधाओं के साथ कहीं भी बस्ती में पेलोडर मशीन लेकर पहुंच जाते है। प्रबंधन विधि व्यवस्था में व्यवधान पैदा करना चाह रहा है। लोगों के समस्या सुनने के बाद श्रीमती रागिनी सिंह ने कहा कि बिना बेहतर पुनर्वास के लोगों को हटाया नही जा सकता है। प्रबंधन की मनमानी नही चलने दी जाएगी। प्रबंधन लोगों का शोषण नही कर सकती। बिना किसी वार्ता के ही प्रबंधन बस्ती को तोड़ने के लिए मशीन लेकर पहुंच जाती है। प्रबंधन जिस किसी के भी सह पर ऐसा कर रहा है। उनकी मनमानी नही चलने दी जाएगी।

मौके पर मुन्द्रिका पासवान, निवर्तमान पार्षद नंदलाल पासवान,संजय यादव,बिहारीलाल चौहान, छोटू सिंह,रविकांत पासवान,उमेश पाण्डेय, बबलू भगत,रमेश पासवान आदि मौजूद थे।


NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *