माले का दो दिवसीय केंद्रीय कमिटी की बैठक के बाद PC..

धनबाद ,निरसा (DHANBAD )लोकसभा चुनाव 2024 में जो काम अधूरा रह गया था भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का उसे आने वाले चार विधानसभा चुनाव में भाजपा को परास्त कर एक निर्णायक जनादेश देने का काम करे ।साथ ही भाजपा जो सत्ता को कब्जाने में ख्वाब देख रही है उसे चूर करने का काम जनता करने जा रही है । उक्त बातें शनिवार दोपहर मैथन संजय चौक स्थित रॉयल मैथन इंटरनेशनल में आयोजित दो दिवसीय माले के केंद्रीय कमिटी की बैठक के बाद प्रेस को संबोधित कर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कही ।

श्री भट्टाचार्य ने कहा की मासस का माले में विलय के बाद केंद्रीय कमिटी की बैठक में कुछ निर्णय लिए गए साथ ही प्रस्ताव भी पास किए गए जिसके तहत केंद्रीय कमिटी में मासस के आनंद महतो और हालदार महतो को लिया गया है वही कुछ प्रस्ताव मुख्य रूप से पास किए जिसके तहत वो मांग करते है की गो हत्या के नाम पर जो लिंचिंग की घटनाएं हो रही है उसे आतंकवाद से जोड़ा जाए साथ ही सुप्रीम कोर्ट इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर कड़े कानून बनाए ताकि इस पर पूरी तरह रोक लग पाए साथ ही गो रक्षा दल पर भी प्रतिबंध लगाया जाए ,वही महिला सुरक्षा कानून को लेकर कड़े कानून बनाने की जरूरत है साथ ही महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी की जाए ,

वक्फ बोर्ड बिल में संशोधन कर मुस्लिम समाज के लोगो के साथ बैठकर ही बिल लाने का काम सरकार करे,बुलडोजर मामले पर भट्टाचार्य नें कहा की सुप्रीम कोर्ट एक गाइडलाइन लाने का काम करे और इस पर पूरी तरह से रोक लगाए ।

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा की चुनाव नजदीक है और लोकतंत्र को बचाने के उद्देश्य के तहत ही गठबंधन किया गया है और आने वाले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में माले महाराष्ट्र,जम्मू कश्मीर और हरियाणा में समर्थन देने का काम करेगी वही झारखंड में हमलोग चुनाव में जायेंगे खासकर उत्तरी छोटा नागपुर और संथाल के कुछ इलाकों में हमलोग चुनाव लडने का काम करेंगे और अपने गठबंधन के साथियों के साथ मिल बैठकर निष्कर्ष पर पहुंचने का काम करेंगे..

उन्हे पूर्ण विश्वास है की सीटों के खींचतान को लेकर कोई विवाद नही होगा सब कुछ सुलझा लिया जाएगा और पूरी मजबूती के साथ इंडिया गठबंधन के बैनर तले भाजपा को करारी शिकस्त देने का काम करेंगे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष साव की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *