स्व. सूर्यदेव सिंह टूर्नामेंट फाइनल मैच संपन्न..विजेताओं को BJP नेत्री रागिनी ने किया सम्मानित..

झरिया(JHARIYA)बरारी फुटबाल ग्राउंड ग्राउंड में स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह उपस्थित हुई। जहा समिति सदस्यों ने श्रीमती सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया एवं खिलाड़ियों से मिल उनका हौसला अफजाई की। वही एक रोमांचक मुकाबले में एनबीसी वॉरियर्स बेलगढ़िया और न्यू क्रांति क्लब में विजेता न्यू क्रांति क्लब लोदना रही।

जहा विजेता टीम को श्रीमती रागिनी सिंह ने 30000 रुपए का पुरुषकार दिया। वही उपविजेता टीम को समाज सेवी श्री मेवालाल जी की तरफ से 15000 रुपए नगद पुरस्कार के रूप में दिया गया।

इस मौके पर श्रीमती सिंह ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों एवं उपस्थित लोगो का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी और कहा कि झरिया मेरे ससुर स्वर्गीय सूर्य देव सिंह जी की कर्मभूमि है और जिन्होंने जात धर्म को छोड़ कर सच्चाई के साथ आम जनता के बीच खड़े रहे है और उनके बाद उनका पूरा परिवार भी जनता से जुड़ा रहा है और अब मैं भी सेवा भाव और जनता हित में कार्य करती आई हूं और आगे भी मेरी सेवा इसी प्रकार से जारी रहेगी मैं अपनी जनता के सुख दुख में हमेशा उनके साथ ऐसे ही खड़ी रहूंगी। जहा आयोजन कर्ताओं में अरमान, रिंकू, इफ्तेकार एवं बुल्ला की अहम भूमिका रही इस मौके पर मुख्य रूप से मोहन पांडेय, बबलू भगत के आलावा सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *