झरिया(JHARIYA) झरिया: हेमंत सरकार के वादा खिलाफी व भ्रष्टाचार के विरुद्ध 23 अगस्त को आक्रोश रैली कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक में आंदोलन को सफल बनाने की योजना पर विचार किया गया. तय हुआ कि हेमंत सरकार के कथित वादा खिलाफी, कुशासन, अराजकता व भ्रष्टाचार के मुद्दे को मुहल्ले तक ले जाना है ताकि आक्रोश रैली में जन भागीदारी को सुनिश्चित किया जा सके। रागिनी सिंह ने रैली के विभिन्न पहलुओं और उसके आयोजन की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

भाजपा कार्यकर्ता आयोजन के लिए अपने विचार साझा किए और रागिनी सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य हेमंत सोरेन सरकार के कथित कुशासन, अराजकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं की आवाज़ को बुलंद करना है।

23 अगस्त को झरिया विधानसभा से दस हजार की संख्या में युवा जन आक्रोश रैली के तहत रांची पहुचेंगे। 5 वर्ष पूर्व राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सत्ता में आने के पूर्व युवाओं से वादा किया था कि युवाओं के लिए 5 लाख नियुक्ति निकाली जाएगी और नौकरी नहीं मिली तब युवाओं को बेरोज़गारी भत्ता दिया जाएगा। 5 साल बीतने को है मगर न ही युवाओं को नौकरी मिली और न ही बेरोज़गारी भत्ता। राज्य सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में सभी युवा रांची पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री बेरोज़गारी भत्ता नहीं तो इस्तीफे की मांग करेंगे। संचालन शैलेश सिंह चंद्रवंशी ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से संतोष सिंह, सत्यदेव सिंह, उमेश यादव, अरुण साव, सुजीत सिन्हा, राजाराम पासवान, संतोष शर्मा, अभिषेक पांडेय, श्रीमती मयूरी त्रिवेदी श्रीमती निर्मला पासवान, अर्जुन निषाद तरुण राय, अवधेश साव, बच्चा गिरी, अजय दास के अलावा कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट