अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की जन अधिकार मंच ने 78 यूनिट ब्लडडोनेशन करवाया..अनुपमा सिंह ने भी किया रक्तदान..

सिंदरी धनबाद :रक्तदान के जरिए स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की जन अधिकार मंच की परंपरा इस साल भी जारी रही। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर आयोजित रक्तदान शिविर में 78 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। स्वतंत्रता के वर्षगांठ के बराबर ही रक्तदान भी किया जाता है। रक्तदाताओं में नेत्र ज्योति गंवा चुके शयामल अडडो, प्रथम बार ब्लड डोनेट करनेवालों में अंकित सिंह, इंद्रमोहन सिंह, अंकिता सिंह, राहुल अग्रवाल, अरबिंद कुमार सिंह, पूजा सिंह, शेट्टी सिंह, मनीष सिंह, संजय गुप्ता, आतिश सिन्हा अन्य लोग शामिल थे।

एसएनएमसीएच के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहण किया। पूर्व की भांति शिविर का आयोजन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटर कालेज में हुआ। झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह मुख्य अतिथि एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटर कॉलेज सह राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि ने भारत मात की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जन अधिकार मंच के ब्लडमैन सौरव सिंह एवं उनके सहयोगी जगजीत ने कैंप को सफल बनाने में अहम् भूमिका निभाई। वही ब्लड_डोनेशन कैंप मेंनरेंद्र शर्मा, दिनेश सिंह, वशिष्ठ सिंह, कमल देव सिंह, सतदेव सिंह, अनूप कुमार सिंह, बबलू मालाकार, अविनाश सिंह, विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, अमित कुमार, प्रशांत चंद्र हुई, इंद्रमोहन सिंह, कुमार राजेश, मनीष सिन्हा, रंजन सिंह, अंकित सिंह, बंटी सिंह, प्रभात कुमार श्रीवास्तव, पवन शर्मा, अंशु कुमार, अन्नू कुमार, दीपक रजक आदि लोग सम्मिलित थे।
NEWS ANPके लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *