संजय अपहरणकांड का उद्भेदन.. 03 अपहरणकर्ता गिरफ्तार..तीन बाइक ,एयर गन ,मोबाइल और 1.31 लाख रूपया बरामद..

धनबाद (DHANBAD)धनबाद पुलिस ने संजय अपहरण कांड का खुलासा कर दिया है साथ ही फिरौती मांगने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है,उनके पास से एक एयर गन, दो बाइक, दो मोबाइल सहित 1 लाख 31हजार रुपया बरामद किया है

इस मामले का उद्भेदन करते हुए डीएसपी मुख्यालय संदीप कुमार गुप्ता ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया 31 जुलाई की रात निरसा कलियासोल के संजय मंडल अपनी कार से जामताड़ा के चालधोआ के रास्ते टुंडी थाना के महाराजगंज जा रहे थे… इसी दौरान काशीटांड़ के पास 11 बजे रात में अज्ञात अपराधियों के द्वारा संजय का अपहरण गाड़ी सहित कर लिया गयाऔर उन्हें पाटकोल के जंगल में ले जाया गया अपराधियों के द्वारा संजय मंडल के मोबाइल से उनके परिजनों को फोन कर 10 लख रुपए फिरौती देने की मांग की गई ..

परिजनों द्वारा फिरौती मांगने के संबंध में टुंडी पुलिस को सूचना दी गई,साथ हीपुलिस को सूचना देते हुए ₹2लाख रूपया अपराधियों को दिया गया ,इसकी सूचना एसएसपी को दिया गया. डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार फिरौती देने के कुछ ही देर बाद टुंडी थाना प्रभारी और पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा पालकोट जंगल के पास घेराबंदी कर छापेमारी किया गया और छापेमारी ऑपरेशन और पुलिस का दबाव देखकर अपराधी संजय मंडल को गाड़ी सहित छोड़कर भाग निकले भागने लगे .

पुलिस बल ने पीछा कर तीन अपराधी को गिरफ्तार किया जबकि एक अपराधी मौके से फरार हो गया गिरफ्तार अपराधियों में टुंडी थाना क्षेत्र के संग्रामडीह का हकीम शाह,टुंडी का ही अफजल शाह ,और गोविंदपुर थाना के धरियों का सिकंदर शाह शामिल है…

NEWS ANP के लिए सोनू के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *