ईडी के छठे समन पर बिना देर किए पूछताछ केलिए जाएं मुख्यमंत्री….बाबूलाल मरांडी

रांची(RANCHI): मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने का महामहिम राज्यपाल से किया आग्रह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के छठे समन पर बड़ा निशाना साधा।

श्री मरांडी ने कहा कि अब पानी सिर के ऊपर बहने लगा है। इसलिए मुख्यमंत्री को सलाह है कि वे बिना देर किए ईडी द्वारा जारी छठे समन का सम्मान करें और बिना देर किए ईडी के सवालों का जवाब देने जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि राज्य का मुख्यमंत्री कानून का पालन नहीं करेगा तो फिर आम आदमी से इस संबंध में उम्मीद नही की जा सकती ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बार बार मीडिया के सामने अपने को बेदाग बताते हैं,तो फिर इस भ्रम को दूर करने का उनको ईडी बार बार अवसर दे रही।उन्हे ईडी कार्यालय में जाकर अपना पक्ष विस्तार से रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो कानून को हाथ में लेता है ,उसे ठेंगा दिखाता है उसके साथ वैसा ही व्यवहार होना चाहिए।

उन्होंने महामहिम राज्यपाल से अनुरोध करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कानून का पालन नहीं करते तो सख्त कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री को बर्खास्त करना चाहिए।

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *