भारतीय मज़दूर संघ के 70 वॉ स्थापना दिवस के अवसर पर दुग्दा कोलवाशरी शाखा द्वारा रात्रि भोज के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया..

बाघमारा(BAGHMARA) प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता शेखर कुमार ने किया।इस अवसर पर भारतीय मज़दूर संघ के धनबाद जिला अध्यक्ष सुनील उरांव, धनबाद जिला मंत्री धर्मजीत चौधरी, मुरारी तांती अध्यक्ष, धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ, दिलीप कुमार चन्दरबंशी, मंत्री, धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ, उमेश कुमार सिंह, महामंत्री, धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ, दुग्दा कोलवाशरी के परियोजना पदाधिकारी सुनील कुमार शर्मा भाजपा नेता चंद्रशेखर महथा मुख्यरूप से उपस्थित थे। प्रतिभा सम्मान समारोह में नीट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दुग्दा कोलवाशरी कर्मी प्रकाश सिंह के पुत्र प्रांजल, दुग्दा क्षेत्र के ब्यवसायी निरंजन अग्रवाल की पुत्री मुस्कान कुमारी, वही जेईई एडभान्स की परीक्षा में उत्कृट प्रदर्शन करने वाले दुग्दा के ब्यवसायी अजय गुप्ता के पुत्र मित कुमार गुप्ता को और कोलवाशरी कर्मी कन्हाई झा के पुत्र काब्य चंदन झा 10 वी की परीक्षा में अब्बल आने पर बुके और पारितोषिक देकर समानित किया गया।साथ ही भारतीय मज़दूर संघ के कार्यकर्ता और कोलवाशरी के सेवानिवृत्त कर्मी पाल सिंह और महिपाल पासवान को भी उनके ड्यूटी के दौरान किए गए उत्क्रष्ट कार्य के लिए अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भारतीय मज़दूर संघ के धनबाद जिला अध्यक्ष सुनील उरांव ने कहा कि भारतीय मज़दूर संघ त्याग तपस्या और बलिदान देने की प्रेरणा देता है। कोल इंडिया मज़दूरों को जो सम्मान और उनके भबिष्य की चिंता करता है।ठीक उसी प्रकार भारतीय मज़दूर संघ उद्योग हीत के साथ साथ मज़दूरों की हक की लड़ाई लड़ता है।इस अवसर पर जिला मंत्री धर्मजीत चौधरी ने कहा कि भारतीय मज़दूर संघ के कार्यकर्ता मज़दूरों के अधिकार की लड़ाई के साथ साथ अब सामाजिक समरसता, पर्यावरण की रक्षा, समेत कई अन्य मुद्दों पर आम लोगो की लड़ाई भी लड़ेगा। सामाजिक बातावरण के साथ साथ पर्यावरण भी शुद्ध रहे ताकि प्रकृति का वातावरण ठीक रहे।इस अवसर पर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष एस के मिश्रा, घुरण प्रसाद , संत चौहान शाखा सचिव रामाशीष राम,डी रजक, कौशलेंद्र पासवान, आर पी तुरी, मंतोष कुमार सिंह, रंजीत सिंह,, के पी यादव, महर्षि मिश्रा, खेमलाल महतो, मनोज महतो, समेत कई अन्य मज़दूर उपस्थित थे

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *