JITA के द्वारा राजेंद्र सरोवर में शिव महाआरती का भव्य आयोजन:आचार्य रणधीर और सोनू मनमौजी का शिव आरती और शिव तांडव देखने 22 जुलाई को बेकरबांध आइए…

झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन यानि जीटा के द्वारा 22 जुलाई 2024 को धनबाद के बेकारबांध स्थित राजेंद्र सरोवर में एक बार फिर तीसरे साल शिव महाआरती का अयोजन किया जा रहा है… जिसमें बनारस से आएं आचार्य रणधीर जी और उनकी टोली शिव आरती करेगी वही धनबाद की धरती पर शिव तांडव की प्रस्तुति करने सोनू मनमौजी एवं उनके 20 सदस्यीय टीम आ रहीं है…वही स्थानीय भजन गायक भी अपनी प्रस्तुति देंगे… जीटा के पदाधिकारी अमितेश सहाय और राजीव शर्मा ने बताया कि शिव महाआरती का मुख्य आकर्षण भगवान भोलेनाथ की 20 /17 का बड़ी सी प्रतिमा राजेंद्र सरोवर के बीच में लगाई जायेगी..जिसे बेकार बांध तालाब के किसी भी ओर से देखा जा सकेगा.. वहीं दर्शकों को पास से देखने के लिए इस बार 06 बड़ी एलईडी TV भी लगाई जा रहीं है..

चुकी कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक लोगों की पहुंचने की संभावना है ऐसे में सिटी सेंटर से पूजा टाकीज चौक तक वन वे रूट रहेंगे.. जीटा के पदाधिकारियों ने बताया कि चुकी कार्यक्रम का समय संध्या 05 बजे से 08 बजे के बीच होना है ..ऐसा में सभी लोगों से आग्रह किया जाता है कि समय से पहुंचकर यथा स्थान ग्रहण करें…ये आयोजन धनबाद में सुख शांति और समृद्धि बनी रहें इसी के उद्देश्य से किया जा रहा है…जो लोग कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाएं उन्हे घर बैठे इस आयोजन दिखाने के लिए विभिन्न स्थानीय चैनलों पर लाइव प्रसारण की भी योजना है..

NEWS ANP के लिए सोनू के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *