धनाबाद(DHANBAD)निरसा। आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के तत्वधान में शनिवार को निरसा के मैथन स्थित बनमेढ़ा परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत मेगा पौधरोपण अभियान चलाया गया,
जिसके दौरान पीपल, नीम, आम, पलाश, जामुन, महुआ और करंज की विभिन्न किस्मों के एक हजार से अधिक पौधे रोपे गए।
आईआईटी (आईएसएम) के निदेशक प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा के नेतृत्व में सुबह शुरू हुआ यह
अभियान संस्थान के डीन (इंफ्रास्ट्रक्चर) कार्यालय के बागवानी अनुभाग द्वारा पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के ईआईएसीपी (पीसी-आरपी) के सहयोग से जागरूकता पैदा करने और हमारे ग्रह को बचाने का संदेश फैलाने के लिए चलाया गया।
वृक्षारोपण अभियान में उप निदेशक प्रोफेसर धीरज कुमार, प्रोफेसर रजनी सिंह, डीन (कॉरपोरेट संचार) प्रोफेसर अमित दीक्षित, ईएसई प्रमुख प्रोफेसर आलोक कुमार सिन्हा, प्रोफेसर अंशुमाली, प्रोफेसर एसके मैती, प्रबोध पांडे, रजिस्ट्रार शामिल थे।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट