घनुडीह ओपी पुलिस ने इश्तिहार चस्पाया..

झरिया(Jharia)झरिया घनुडीह ओपी पुलिस ने जयरामपुर आटा चक्की स्थित निवासी प्रमोद कुमार बिंद के आवास पर लंबित मामले को लेकर रविवार को इश्तिहार चस्पाया। गौरतलब हो कि तिसरा थाना अंतर्गत अलकडीहा ओपी क्षेत्र के रहने वाला प्रमोद कुमार विंद पिता श्याम देव विंद पर घनुडीह ओपी में मामला दर्ज किया गया था।जिसका कांड संख्या 56/23 धारा 271,304 A के अंकिट हुआ था। जिसके बाद से वह फरार चल रहा है।

इसके लिए धनबाद न्यायालय ने कई बार प्रमोद को नोटिस किया लेकिन वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। जिसके कारण न्यायालय के आदेशानुसार रविवार को प्रमोद विंद के घर पर घनुडीह ओपी में पदस्थ एएसआई रामू राम व उनके सहयोगी द्वारा बैंड बाजा के साथ उनके आवास जयरामपुर आटा चक्की स्थित उनके आवास पहुंच कर एक इश्तिहार चस्पाया गया है और यह आदेश दिया गया है कि समय रहते अगर न्यायालय में स शरीर उपस्थित नहीं हुए तो आने वाले दिनों में न्यायालय के आदेशानुसार उनके घर मे रखे सामानों को कुर्की करते हुए पुरी तरह से जप्त कर लिया जाएगा।जिसकी जवाबदेही प्रमोद कुमार विंद और उनके परिवार वालों की होगी।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *