झरिया(Jharia)झरिया: विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर भाजपा ने सोमवार को अनील टॉकीज मैरिज हॉल में कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया। सभा में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राजसभा सांसद दीपक प्रकाश, सांसद ढुल्लू महतो, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह कार्यक्रम की प्रभारी रागिनी सिंह, जिला अध्यक्ष श्रवण रॉय, सरोज सिंह, योगेंद्र यादव, राजकुमार अग्रवाल शामिल हुए और संयुक्त रूप से पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सभा के दौरान राजसभा सांसद ने झरिया विधानसभा के कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। सभा को संबोधित करते हुए राजसभा सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर एक बार फिर निशाना साधते हुए हेमंत सरकार को भ्रष्ट सरकार बताया। कहा कि राज्य के जेलो में बंद अपराधी अब कारोबारियों को रंगदारी के लिए धमकी दे रहे है।

आज झारखंड की स्थिति क्या है, इस राज्य की जनता ने हेमंत सोरेन कार्यकाल को देखा हैं। झारखंड सिर्फ लूटने का काम किया है। भाजपा के कार्यकर्ता ही मुख्य रूप से पार्टी के पूंजी है। क्योंकि, कार्यकर्ता ही जनता के बीच नेता बनाते है और हर स्तर के सांगठनिक कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ता ही संगठन को जनता के बीच मजबूत भी बनाते है। कहा कि नेताओ को रोज सम्मानित किया जाता है, लेकिन कार्यकताओं को वही करना होता है जिसका संकेत पार्टी की ओर से दिया जाता है। जनता के सवालों का जवाब भी कार्यकर्ताओं को ही देना होता है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के तीसरी बार सत्ता में आने का सारा श्रेय भाजपा के करोड़ो कार्यकर्ता को देते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के गलत प्रचार का जवाब जनता के बीच कार्यकताओं ने दिया।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह कार्यक्रम की प्रभारी रागिनी सिंह ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार से आम लोग खुश नहीं हैं. आए दिन लूट, हत्या, तस्करी और बलात्कार के मामले सुनने को मिलते हैं. ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है. अब विपक्ष सोच रहे आने वाले चुनाव में कैसे उनके कार्यकर्ताओ का सामना करे, यह सोच कर घबरा रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओ के सामने झरिया विधानसभा में किसी को पैर रखने के लिए एक बार सोचना पड़ेगा।आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य में भी भाजपा की सरकार बनेगी. सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें और तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंके। इस दौरान सांसद ढुल्लू महतो ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में मेहनत की है, उसी तरह विधानसभा में भी मेहनत कर झारखंड की इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंके।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट