अवैध स्टोन चिप्स लदा हाईवा व बालू लदा ट्रैक्टर जब्त..

धनबाद(DHANBAD)उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए जिला खनन टास्क फोर्स ने आज प्रातः 3 बजे से 10 बजे तक विभिन्न थाना क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाया।

इस संबंध में खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने बताया कि उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में आज प्रातः 3:00 बजे से 10:00 बजे तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र से अवैध स्टोन चिप्स लदा एक हाईवा व बालू लदा एक ट्रैक्टर को जब्त कर टुंडी थाना को अग्रतर कानूनी कार्रवाई करने के लिए सुपुर्द कर दिया गया।

जांच दल की अगुवाई खान निरीक्षक श्री बिनोद बिहारी प्रमाणिक कर रहे थे। वहीं जांच दल में नवनियुक्त पदस्थापित खान निरीक्षक श्री सुमित प्रसाद, श्री बसंत उरांव, श्री विजय करमाली एवं आवंटित पुलिस बल शामिल थे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *