धनबाद(DHANBAD) धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन अविष्कार डायग्नोस्टिक सेंटर सरायढेला में किया गया। जिसमें 86 रक्त वीरों ने रक्तदान किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल को रविवार को 104 बार रक्तदान करने के लिए और अभिषेक अग्रवाल को 51 बार रक्तदान करने के लिए विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। पहली बार रक्तदान करनेवालों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
महिलाओं ने भी काफी संख्या में रक्तदान इस अवसर पर औषधि निरीक्षक घनश्याम को सहायक औषधि निदेशक दुमका प्रमंडल के पद पर स्थापित होने पर उनको सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रेल डीएसपी धीरेंद्र नारायण बंका, जिला चैंबर अध्यक्ष चेतन गोयनका, चैम्बर महासचिव अजय नारायण लाल, आईएमए के अध्यक्ष डॉ मेजर चन्दन, कोषाध्यक्ष डॉ राकेश इंदर, बैंक मोड़ चैंबर महासचिव लोकेश जलान, जीटा के महासचिव राजीव शर्मा, जिला चैंबर के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता समेत देवेन तिवारी, धीरज दास, राजेश सिंह, विकास अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, चंद्र शेखर गुप्ता, विकास सरकार, अजय तुलस्यान, अनिल तुलस्यान, देवांश अग्रवाल, अजय सिंहा आदि उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए धनबाद से सोनू के साथ कुवंर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…
