साहिबगंज। मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवगंज डीवीएल घाट जाने वाले रास्ते में स्थित मकई के खेत में शनिवार की सुबह एक युवती का खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। लाश को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही मुफ़स्सिल थाना प्रभारी शशि सिंह ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल से चप्पल, पत्थर व अन्य सामान बरामद किया है।
शव की शिनाख्त नगर थाना क्षेत्र के कुलीपाड़ा निवासी दिवाली की पूत्री रोकैया खातून उम्र 24 के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया दुष्कर्म कर बेहरमी से पत्थर से मारकर उसकी हत्या प्रतीत हो रहा है। इधर मृतका की बड़ी बहन फिरोजा खातून व बहनोई मो इसरार ने बताया कि रात में दही लाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद घर नहीं लौटी।
रात में उसकी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इधर सुबह उसकी लाश मिलने की सूचना मिली। साहिबगंज मोबाइल भी गायब है। डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा।
NEWS ANP के लिए साहिबगंज से ब्यूरो रिपोर्ट…
