BMS के वरिष्ठ नेता मटुकधारी गोराई ने एटक यूनियन का दामन थामा, दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल..

बाघमारा(BAGHMARA): BCCL के बरोरा क्षेत्र में आयोजित एक सादे समारोह में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के वरिष्ठ नेता मटुकधारी गोराई ने बीएमएस को छोड़कर एटक यूनियन (अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस) में शामिल होने का फैसला किया। इस अवसर पर गोराई के साथ उनके दर्जनों समर्थक भी एटक यूनियन का हिस्सा बने।

समारोह का आयोजन एटक के बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय में हुआ, जहां मटुकधारी गोराई को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन का झंडा देकर संगठन में शामिल किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष एनडी पांडे और क्षेत्रीय सचिव संतोष गोराई ने मटुकधारी गोराई का स्वागत किया। एटक नेताओं राजीव प्रसाद महतो और बसंत महतो ने गुलदस्ता भेंट कर मटुकधारी गोराई और उनके समर्थकों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता मौजूद थे, जिनमें एनडी पांडे, संतोष गोराई, बसंत महतो, राजीव प्रसाद महतो, जगदीश रवानी, नवल किशोर महतो, सूरज मांझी, भोलानाथ भुनेश्वर महतो, और राजू बिरसा मुंडा प्रमुख थे। इस समारोह में मटुकधारी गोराई ने यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन में अपनी आस्था जताते हुए, संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस घटना के बाद से धनबाद कोलयरी कर्मचारी संघ और यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के बीच संबंधों में एक नई दिशा की उम्मीद जताई जा रही है, जो क्षेत्रीय मजदूर आंदोलन को और मजबूती प्रदान कर सकती है।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *