रांची(RANCHI) टाटीसिल्वे थान से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित मिश्रा कम्यूनिकेशन दुकान में चोरों ने वेंटिलेटर तोड़कर लाखों रूपए के समान की चोरी कर ली है। चोरी में नगद 25 हजार रूपए एवं दुकान में रिपेयरिंग के लिए रखा मोबाईल एवं कुछ कीपैड वाला नया मोबाईल की चोरी हुई है। चोरी गए सामानों को कुल मूल्य ढाई से तीन लाख रूपए बताया जा रहा है। इस चोरी की घटना में कुल पांच चोर शामिल थें। एक चोर अंदर घुसा था बाकी चार चोर बाहर खड़ा था।
दुकान के अंदर घुसनेवाला चोर सीसीटीबी फुटेज में आ गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि जब थाना से सटे दुकान में चोरी हो जा रही है तो दूर-दराज के लोग कितना सुरक्षित होंगे यह अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि पुलिस छानबीन में जुट गयी है।
NEWS ANP के लिए रांची से अर्जुन की रिपोर्ट…
