एक हाथ में झाड़ू और दूसरे हाथ में बाल्टी लेकर महिलाओं ने पानी की मांग को लेकर धनबाद नगर निगम कार्यालय का किया घेराव..

धनबाद(DHANBAD): हीरापुर क्षेत्र के तेलीपाड़ा स्थित शिमलडीह की रहनेवाली कई महिलाएं एक हाथ में झाड़ू और दूसरे हाथ में बाल्टी लेकर पानी की मांग को लेकर धनबाद नगर निगम कार्यालय का घेराव किया और निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

महिलाओं ने कहा कि 24 घंटे में कभी एक घंटे पानी मिलता है तो कभी वह भी नहीं मिलता है। सुबह उठते ही पति और बच्चे कहते हैं कि पानी नहीं है। कैसे नहाएंगे। खाना कैसे बनेगा। एक दिन की बात नहीं है। रोजाना यही समस्या है। जब हमलोग बिल देते हैं तो पानी क्यों नहीं मिलता है। जब महिलाएं एकजुट और आक्रोशित होकर निगम के अधिकारियों से मिलने जा रही थी तो पुलिस टीम ने रोक दिया।

महिलाएं काफी देर तक प्रदर्शन करती रही और जमीन पर बैठ गई, लेकिन अधिकारी नहीं मिले। बाद में पूर्व पार्षद जगत महतो भी पहुंचे और कहा कि निगम के अधिकारी शिकायत के बाद भी नहीं सुनते हैं। आखिरकार पुलिस टीम ने सभी को समझा बुझाकर घर भेज दिया और कहा कि वे लोग अधिकारी से बात करेंगे। कल से पानी ठीक से मिलेगा।

NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश ओर सोनू के साथ कुवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *