बीसीसीएल बरोरा प्रक्षेत्र की प्रेरणा महिला समिति द्वारा के के सी लिंक रेलवे साईडिंग में कार्यरत मज़दूरों के बीच भीषण गर्मी को देखते हुए सतु और सूती गमछा प्रदान किया किया गया।
प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्ष चंचला किशोर ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए के के सी लिंक रेलवे साईडिंग में कार्यरत चालक, ऑपरेटर और हेल्फरो के बीच सतु और सूती गमछा प्रदान किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि समिति जरूरत मद लोगों के बीच लोक कल्यणकारी कार्य करती हैं।
साथ ही साथ गरीब ग्रमीण महिलाओ के बीच सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर, बीयूटीशियन प्रशिक्षण आदि कोर्स कराकर सवालम्बी बनाने का कार्य कर रही हैं। समारोह में प्रेरणा महिला समिति के अध्यक्ष चंचला किशोर, मृगावती राजपूत, ममता सिन्हा, कुमारी रश्मि, अनिता भारती, ए जी एम जी के मेहता, सेल्स मैनेजर परमेन्द्र कुमार, कार्मिक प्रशासन एच के हेना, ए एम पी कोलियरी प्रबंधक यशवंत सिंह राजपूत, कृष्ण रंजन पीटीआर राज समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए बाघमारा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..