24 घंटे बिजली के लिए धनबाद वासियों को करना होगा और 2 साल इंतजार..बिजली कटौती में कमी लाने के लिए चल रही तैयारी, दिन में एक से चार बजे तक नहीं होगा पावर कट..

धनबाद(DHANBAD): 24 घंटे बिजली के लिए धनबाद वासियों को और 2 साल इंतजार करना होगा।बिजली कटौती में कमी लाने के लिए जोरों से तैयारी चल रही है । उक्त बातें बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में प्रयास किया जा रहा है कि दिन में एक से चार बजे तक पावर कट नहीं होगा। एक दिन पहले भाजपा नेत्री समेत कई महिलाओं ने बिजली की समस्या को लेकर शिकायत की थी। जिले के सभी सभी स्टेशनों को निर्देश दिया गया है कि दिन में 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शटडाउन नहीं करें।

गोविंदपुर और निरसा में ग्रिड बनकर तैयार हो चुका है और बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसी तरह बलियापुर और मुकुंदा में भी ग्रिड बनाने की तैयारी चल रही है। लगभग दो साल में ग्रिड बनकर तैयार हो जाएगा। पावर कट से धनबाद के व्यवसायियों को भी परेशानी हो रही है। शहरी और सुदूर इलाकों जहां-जहां ट्रांसफार्मर की कमी है उसे दूर की जाएगी।

इसके अलावा सोलर पैनल पर भी काम किया जा रहा है। ताकि बिजली की समस्या में कोई दिक्कत ना हो। इस संबंध में एजेंसी से बात की जा रही है।

वहीं दूसरी और बैंक मोड़ चेंबर के सुरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि वे बिजली विभाग के जीएम से मिलने आए थे, लेकिन वे बोकारो गए हैं। विभाग के अधिकारियों से मिलकर उन्होंने मांग की है कि दिन में एक से चार बजे तक बिजली नहीं कटी जाए। इससे कारोबार प्रभावित होता है।

NEWS ANP के लिए नितेश और सोनू की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *