दुगदा(DUGDA): ग्रामीण विस्थापित रैयत मोर्चा दुगदा कोल वाशरी एवं दुगदा कोल वाशरी प्रबंधन के बीच सोमवार को पीओ कार्यालय में 12 सूत्री मांगों को लेकर हुई वार्ता बेनतीजा रही।
वार्ता में JBKSS के सुप्रीमो जयराम महतो, केंद्रीय महामंत्री टेकलाल महतो, कुलदीप महतो, मोर्चा के अध्यक्ष बैधनाथ सोरेन, भोला महतो,डेग नारायण महतो के अलावे प्रबंधन की ओर से पीओ एस के शर्मा, कार्मिक प्रबंधक शशांक शेखर,राजू महतो आदि मौजूद थे।
वार्ता में मोर्चा की ओर से बिंदुवार मांग रखा गया ।जिसमें प्रबंधन की ओर से कहा गया कि स्थानीय स्तर की मांगों को यहां से निराकरण कराया जाएगा। उच्च स्तरीय मांगो को बीसीसीएल प्रबंधन को अग्रसारित कर दिया जाएगा। जेबीकेएसएस के सुप्रीमो जयराम महतो ने कहा कि रैयतों की मांग जायज है।
प्रबंधन इस पर पहल कर सकारात्मक कार्य करें।रैयत मोर्चा के अध्यक्ष बैधनाथ सोरेन ने कहा कि वाशरी प्रबंधन यहां के विस्थापितों, बेरोजगारों को नियोजन देने के नाम पर छलने का काम कर रहा है। यहां निर्माणाधीन सोलर प्लांट में स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराएं।
साथ ही कहा कि वाशरी पीओ द्वारा मोर्चा के पदाधिकारियों पर झूठा मामला वापस लें अन्यथा मोर्चा आगे भी प्रबंधन के विरोध में आंदोलन करेगी।
