आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के रानीगंज तारबांग्ला मे स्थित सेनको गोल्ड नामक एक आभूषण दुकान मे रविवार दोपहर अत्याधुनिक हथियारों से लैस मोटरसाइकिल पर सवार करीब सात डकैतों के एक दल ने धाबा बोल दिया और आभूषण दुकान के बाहर बंदूक लेकर सुरक्षा मे खड़े गार्ड को धक्का देकर आभूषण दुकान के अंदर ले गए और एक -एक कर अपने -अपने हथियार निकाल लिए और आभूषण दुकान के कर्मचारीयों के ऊपर तान दी साथ ही हवाई फायरिंग करते हुए आभूषण दुकान मे लूटपाट शुरू कर दी,

जिसकी सिसिटीवी फुटेज भी पुलिस को हाँथ लगी है, यहीं नही उसी दौरान तारबांग्ला इलाके मे अपने निजी काम से आए श्रीपुर पुलिस फाड़ी के प्रभारी मेघनाथ मंडल भी मौके पर पहुँच गए जिनकी नजर आभूषणा दुकान मे चल रही शोर शरबे पर पड़ी, उनको समझ मे आ गया की आभूषण दुकान मे कुछ गड़बड़ है,

इसी बिच उन्होंने अपना काम छोड़ पहले रानीगंज थाने को घटना की सुचना दी और अपने कमर से अपना सर्विस रिवाल्वर निकाला और आभूषण दुकान की ओर बढ़ने लगे, तभी एक डकैत आभूषण दुकान से बाहर निकला जिस डकैत की नजर आभूषण दुकान की ओर बढ़ रहे पुलिस अधिकारी के ऊपर पड़ गई और फिर तब क्या था डकैत ने पुलिस अधिकारी के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी जवाबी मे पुलिस अधिकारी ने भी फायरिंग की इस बिच अन्य डकैत भी आभूषण दुकान से बाहर निकले और उन्होंने ने भी पुलिस अधिकारी के ऊपर फायरिंग की दोनो तरफ से चल रही फायरिंग मे एक गोली डकैतों के एक सदस्य को लग गई,
जिसके बाद वह अपने हथियार के साथ निचे गिर गया, अपने घायल साथी को देख डकैतों ने फायरिंग करते हुए अपना एक बाईक छोड़कर मौके से भाग गए, वहीं अपने घायल साथी की स्थिति ख़राब होता देख उन्होने अपना बाईक आसनसोल के मोहिसीला मे खड़ा कर दिया और एक कार की छिंतई की इस बिच कार मालिक के साथ उनकी बहस भी हुई, बहस के दौरान डकैतों ने कार मालिक के पैर मे गोली मार दी वहीं कार मालिक को बचाने के लिए आगे बढ़ रहे एक और सक्स के ऊपर भी डकैतों ने गोली चलाकर उसको भी घायल कर दिया और कार लेकर फरार हो गए,
वहीं पुलिस ने डकैतों को पकड़ने के लिए चप्पे -चप्पे पर नाका चेकिंग लगा दी बावजूद डकैत बंगाल की सीमा पार कर झारखंड मे प्रवेश कर गए और गिरिडीह की तरफ बढ़ने लगे जिसकी खबर बंगाल पुलिस ने गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को दी,
जिसके बाद सूचना मिलते ही गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने सबसे पहले डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार को कुलगो टॉल प्लाजा की घेराबंदी करने का निर्देश दिया. एसडीपीओ के साथ डुमरी इंस्पेक्टर, थानेदार टोल पर आ पहुंचे टोल के सभी गेट को बंद कर दिया गया. पुलिस अपराधियों के वाहन का इंतजार करने लगी.
इस बीच एक हरे रंग की कार तेज रफ्तार से पहुंची और 18 नंबर टोल गेट को तोड़ते हुए बगोदर की तरफ भाग निकली. इस बीच एसपी दीपक भी वहां पहुंच गए. एसपी ने तुरंत ही सरिया बगोदर एसडीपीओ धनंजय कुमार राम को मार्ग अवरुद्ध करने के निर्देश दिया. निर्देश पर पहले से अलर्ट एसडीपीओ और बगोदर थाना प्रभारी ने गिरिडीह-हजारीबाग के बॉर्डर अटका में दोनों मार्ग पर ट्रक को खड़ा कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया. अटका में दोनों मार्ग अवरुद्ध होने से आवागमन बंद हो गया.
इस बीच अपराधी भी अपनी गाड़ी से अटका पहुंच गए, अब लगा कि अपराधी पकड़े जाएंगे. इसी अपराधी ने अपनी कार को अटका के पास से घूमा लिया और वापस डुमरी की तरफ आने लगे. दूसरी तरफ वाहन को डुमरी की तरफ आता देख डुमरी थाना प्रभारी प्रियनन ने भी अपनी सरकारी गाड़ी को घुमाया और अपराधियों का पीछा करना शुरू कर दिया. वहीं डुमरी एसडीपीओ सुमित ने कुलगो टॉल के पास जीटी रोड के दोनों मार्ग पर ट्रक खड़ा कर जाम कर दिया.
अब अपराधी घिर गए लेकिन फिर अपराधियों ने पुलिस को चकमा दे दिया और वाहन को वापस बगोदर की तरफ घूमा दिया. अब फिर से एसपी के नेतृत्व में गिरिडीह पुलिस अपराधियों के कार के पीछे हो ली, गयाआगे पीछे पुलिस से घिरता देख अपराधी कार को लेकर सरिया थाना इलाके में प्रवेश कर गए लेकिन यहां भी एसपी दीपक के निर्देश पर तैनात सरिया इंस्पेक्टर-थानेदार ने अपराधियों के कार को घेरना शुरू कर दिया.
ऐसे में वाहन से उतर कर अपराधी भागने लगे, दो अपराधी भाग गए पर एक दबोच लिया गया. पकड़े गए अपराधी की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी सूरज कुमार सिंह है, पश्चिम बंगाल की रानीगंज थाना पुलिस आरोपी सूरज को गिरिडीह से आसनसोल सुबह लेकर पहुँची है, जिसको आसनसोल जिला अदालत मे पेस कर उसकी रिमांड की मांग करेगी, रिमांड मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन मे जुट जाएगी और सूरज के अन्य साथियों को धर दबोचने की क़वायद शुरू करेगी
NEWS ANP के लिए प०बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..
