शराब दुकानों में काम करने वाले 435 सेल्स कर्मियों का 04 माह का बकाया वेतन और पीएफ का पैसा लेकर भागी आउटसोर्स ए टू जेड कंपनी…लेबर ऑफिस में न्याय की गुहार लगा रहें है पीड़ित कर्मी…

धनबाद{DHANBAD}धनबाद के सभी सरकारी शराब दुकानों में आउटसोर्स एजेंसी के तहत काम करने वाले सेल्समैन और सुपरवाईजरो की हालत खराब है..कारण ये है पिछली कंपनी उनके बकाए का भुगतान किए बिना ही यहां से चली गई और दूसरी एजेसी के आने बाद भी उनका बकाया भुगतान अब तक नहीं हुआ..

इसको लेकर पीड़ित कर्मियों ने धनबाद के लेबर ऑफिस में प्रदर्शन किया… बरटांड़ स्थित श्रम अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर शराब दुकानों में कार्यरत दर्जनों कर्मियों ने पूर्व की A TO Z कंपनी के विरोध में प्रदर्शन किया..

बताया जाता है बकाया वेतन भुगतान को लेकर धनबाद श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार के साथ शुक्रवार को आहूत बैठक में शराब दुकान में काम करनेवाले सेल्समैन तो उपस्थित हुए पर a to z कंपनी की ओर से कोई भी प्रतिनिधि वार्ता में नही पहुंचा. ऐसे में वार्ता विफल रही.

लेबर अधीक्षक द्वारा वार्ता की अगली तिथि 19 जून निर्धारित कर दी गई है. इस मामले में श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार ने बताया कि सेल्समैन के द्वारा शिकायत मिली है कि पूर्व की आउट सोर्सिंग कंपनी a to z के द्वारा सेल्समैन का चार माह का बकाया वेतन का भुगतान नही किया गया है अब अगर अगली बैठक में कंपनी के लोग भाग नही लेते हैं तो न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया जाएगा.

सेल्समैन ऋषिकेश सिंह ने बताया कि जिले में अंग्रेजी देसी और कंपोजिट शराब मिलाकर कुल 139 दूकाने हैं जिसमें कुल 435 कर्मी कार्यरत हैं. इन सभी के चार माह का बकाया पैसा लेकर आउटसोर्सिंग कंपनी ए टू जेड भाग गई है…इसमें उनका मासिक वेतन और ईपीएफ की राशि भी शामिल है..

NEWS ANP के लिए सोनू के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *