सिन्दरी(DHANBAD) गुरुवार, आज वट सावित्री व्रत के शुभ अवसर पर सिन्दरी के हरेक क्षेत्र जैसे शहरपुरा शिव मंदिर,रांगामाटी , डोमगढ़, रोड़ावान्ध, गौशाला में वट सावित्री व्रत का र्पव सुहागनों ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया । महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सुहागन महिलाओं ने बरगद वटवृक्ष के पेड़ की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करते हुए मौली धागा लेकर वटवृक्ष में लपेटते हुए
परिक्रमा की और अपने-अपने पति की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने सावित्री और सत्यवान की कथा पंडित द्वारा भी सुनी। अमर झा पंडित जी ने
कहा कि यह पर्व पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व हिंदू धर्म की महिलाओं का एक महत्वपूर्ण व्रत है। इस पर्व में हम सब पेड़ो की पूजा, मिट्टी की पूजा भी करते हैं। इस व्रत को सुहागन स्त्रियां साज श्रृंगार कर अपने पति की दीर्घायु उम्र के लिए करती हैं। इस अवसर पर सभी सुहागिन अपने अपने रिश्ते दार सखी सहेली एवं देश और प्रदेश की सभी सुहागन महिलाओं को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देती हैं। पर्यावरण संरक्षण हम सबको मिलकर पेड़ों के संरक्षण की दिशा में काम करना चाहिए, साथ ही सभी को अपने अपने क्षेत्र में बृक्षारोपन करना चाहिए

NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट…
