उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण…

धनबाद(DHANBAD) जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने आज दोपहर कृषि बाजार समिति स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने पोस्टल बैलट काउंटिंग हॉल के साथ-साथ विधानसभा वार बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा ईवीएम काउंटिंग हॉल का निरीक्षण किया।

इस क्रम में काउंटिंग हॉल में मतगणना कर्मियों के बैठने, एआरओ टेबल, कंप्यूटर सिस्टम सेटअप, हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन, लाइट, पंखे, स्ट्रांग रूम से हॉल तक पहुंचने वाले मार्ग में बैरिकेडिंग इत्यादि का निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, एसडीओ श्री उदय रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालिदास मुंडा, अपर नगर आयुक्त श्री महेश्वर महतो, पोस्टल बैलेट कोषांग के श्री संजय कुमार झा व अन्य लोग मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट …

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *