महिलोंग पंचायत में माहवारी दिवस मनाया गया….

राँची(RANCHI) राजधानी राँची के नामकुम प्रखण्ड अंतर्गत महिलोंग पंचायत सचिवालय परिसर में माहवारी दिवस मनाया गया । कार्यक्रम का नेतृत्व मुखिया संदीप तिर्की के द्वारा किया गया । संचालन पंचायत समिति सदस्य सह नामकुम प्रखंड उप प्रमुख विना देवी ने किया । विना देवी ने बताया मासिक धर्म से जुड़ी रूढ़िवादी सोच को खत्म करने मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देने और इसे लेकर खुली बातचीत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से माहवारी दिवस मनाया जाता है ।

उन्होंने आगे कहा कि आज भी युवा लड़कियों को मासिक धर्म शुरू होने पर स्कूल छोड़ना पड़ता है। आज भी हमारे देश में पीरियड्स से जुड़ी चीजों को खरीदने में लोगों को शर्मिंदगी महसूस होती है। कार्यक्रम में उपस्थित वाई बी एन यूनिवर्सिटी के चेयरमेन रामजी यादव ने उपस्थित किशोरी युतियों व ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के साथ शिक्षा में भी ध्यान देना चाहिए । इंडिगो एयरपोर्ट के मैनेजर संजीव कुमार ने एयरपोर्ट के क्षेत्र में कैसे पढ़ाई कर सर्विस प्राप्त किया जाय इसपर विस्तार से बताया । मौके पर प्रखंड के कई पंचायत से आये सहिया आंगनबाड़ी सेविका शिक्षक व बच्चे मौजूद रहें ।

NEWS ANP के लिए रांची से अर्जुन की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *