सादगी शालीनता ईमानदारी की मिशाल थे योगेश्वर प्रसाद योगेश…अनुपमा सिंह

धनबाद (DHANBAD): आज 31 मई को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के पूर्व सदस्य ,पूर्व सांसद ,पूर्व मंत्री दिवंगत योगेश्वर प्रसाद योगेश की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई..

प्रदेश कांग्रेस के रामगोपाल भुवानियां की अध्यक्षता में कनकनी स्थित योगेश्वर प्रसाद योगेश स्मृति मंच के लाइब्रेरी भवन में समारोह आयोजित की गई…जहां समारोह में मुख्य अतिथि एड महागठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुत्रवधू अनुपमा सिंह ने पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा श्री योगेश्वर प्रसाद योगेश सादगी ईमानदारी शालीनता के धनी थे

सादगी से परिपूर्ण उनके जीवन शैली महान थी आज के युवाओं को उनके रास्ते पर चलने की जरूरत है, उन्होंने संगठित असंगठित मजदूर एवं प्रवासी मजदूरों के बारे में प्रखरता से आवाज उठाते थे दलितों पिछड़ों एवं मजदूरों के मसीहा थे उसे वक्त श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तहत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की लड़ाई लड़ी एवं असंगठित मजदूरों की बेहतर जिंदगी के लिए कई सुझाव केंद्र सरकार को दिए असंगठित मजदूरों के लिए राष्ट्रीय वेतन नीति बनाया जाए ताकि संगठित और असंगठित मजदूरों की बीच के मौजूदा जमीन आसमान के फर्क को काम किया जा सके तथा संगठित क्षेत्र के महिला तथा पुरुष मजदूरों की मजदूरी में समानता लाई जाए

नए-नए उद्योग लगाकर श्रमिकों के पलायन वादी प्रवृत्ति को रोकना बाल श्रमिकों को शिक्षित करना आदि उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी पूर्व मंत्री सह झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने योगेश बाबू को महामानव बताया उन्होंने कहा की योगेश जी जीवन पर्यंत गरीब कमजोर शोषण की लड़ाई लड़ते रहे वह एक सिद्धांत वादी नेता थे

पूर्व मंत्री मन्नान मलिक ने योगेश जी को अभिभावक कहा और उन्हे गांधी वादी नेता बताया
प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा योगेश बाबू में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं था
धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा योगेश बाबू जैसा व्यक्तित्व का धनी राजनीतिक में दुर्लभ होते हैं

धनबाद लोकसभा क्षेत्र की इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने योगेश जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा योगेश जी सच्चे देश भक्त एवम सादगी की मिसाल थे


श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शकील अहमद, सतपाल सिंह ब्रोका, लक्ष्मण तिवारी ,रवि चौबे अक्षयवर प्रसाद ,राजेंद्र चौहान सिपाही चौहान ,राजकुमार महतो असलम मंसूरी ,मानस चटर्जी रामचंद्र शर्मा, कमल चौहान, प्रीतम रवानी ,बिंदु यादव ,विशाल रावत,उदय गुप्ता ,पवन कुमार सोमेन घोष, मनोज चौहान , संदेश चौहान, हीरालाल चौहान इत्यादि लोगो मंच के अध्यक्ष राजीव रंजन योगेश ने कहा योगेश जी बराबर सेवा का भाव रखते थे उन्होंने कभी गलत तत्व के आगे घुटने नहीं टेका। राजीव ने यह बातें दिल्ली से मोबाइल पर कही धन्यवाद ज्ञापन कमलेश चौहान ने किया

NEWS ANP के लिए नितेश और सोनू की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *