संताल में संताल, पहाड़िया की घटी आबादी, भाजपा सरकार आने पर होगी जांच : बाबूलाल मरांडी..

रांची(RANCHI): विकास के मुद्दे पर जनता भाजपा के साथ, संताल की तीनों लोकसभा सीट जीत रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दुमका के होटल सुविधा में 30 मई को प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संताल परगना क्षेत्र में संताल, पहाड़िया आदिवासि‍यों की आबादी लगातार कम होना खतरे की घंटी है। जब संताल में पहाड़िया की आबादी घटी, तब बढ़ी किसकी है, यह जांच का विषय है।

पाकुड़ के इलाके में पहाड़ियों का गांव उजड़ गये। जहां कभी पहाड़ियां की आबादी थी, वहां घुसपैठियों की बड़ी आबादी है। घुसपैठ हुआ नहीं है, बल्कि जानबूझ कर झामुमो-कांग्रेस ने कराया है।

हेमंत सोरेन सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशियों के घुसपैठ और अवैध खनन के कारण पाकुड़ एवं साहिबगंज के कई इलाक़ों में संथाल, पहाड़िया आदिवासी विस्थापित हो चुके हैं। उनके बारे में कोई चिंता नहीं करता है। भाजपा की सरकार बनने के बाद विशेष टीम का गठन कर इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस और झामुमो ने अपने वोट बैंक को लेकर चुप्पी साध ली है। उनके लोगों ने जमीन ही नहीं छीना, बल्कि बहू बेटियों को भी छीना। बेटियों को 50 टुकड़ों में काटकर फेंक दिया। इसके बावजूद इंडी गठबंधन ने आवाज नहीं उठाया। अगर बीजेपी आवाज नहीं उठाती तो किसी पर कोई कार्रवाई नहीं होती। आए दिन इस प्रकार की घटनाएं हो रही है।

मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन को भाजपा ने जेल नहीं भेजा है। उन्हें एजेंसी और कोर्ट ने जेल भेजा है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साहिबगंज में हो रहे अवैध पत्थर खनन के प्रति चिट्ठी लिखकर सचेत किया था। इस पर कार्रवाई करने की मांग की थी। मेरे पत्र के आलोक में सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके 1 साल बाद बड़ा हादसा हो गया। हेमंत सोरेन अवैध पत्थर खनन के मामले में जेल में हैं।

मरांडी ने कहा की रांची के विधायक एवं पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने सदन में कहा था कि रांची के तत्कालीन डीसी हथियार का लाइसेंस देने के नाम पर 3 से 5 लाख रुपया ले रहे हैं। इस मामले पर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। विपक्षी दल के विधायक का काम गलत चीजों को सरकार के संज्ञान में लाना है। कार्रवाई करना सरकार का काम है। आज एजेंसी ने जांच की तो डीसी और हेमंत सोरेन जेल में है। हेमंत सोरेन ने राज्ये को लुटवाया है।

मरांडी ने कहा कि तीनों सीट पर भाजपा ताकत के साथ लड़ रही है। इस चुनाव में प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दौरा कर रहे है। अब तक 7 दौरा पीएम मोदी कर चुके है। भाजपा पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है। झारखंड जैसे छोटे राज्य में प्रधानमंत्री ने 7 कार्यक्रम किये है। इससे साफ है कि सूबे से उनका कैसा लगाव है।

संथाल के तीनों लोकसभा सीट पर भाजपा जीत रही है। संथाल के जो हालात है किसी से छुपा नहीं है। यहां के आदिवासी संथाली और पहाड़िया बदहाल है। पीएम मोदी यहां के लोगों के लिए कई योजनाएं ले कर आए। उज्ज्वला गैस, आयुष्मान योजना, बिजली, सड़क जैसे काम पर राज्य की जनता भाजपा के साथ खड़ी है।

संताल के उत्थान के लिए अटल बिहारी भाजपाई ने संथाल समुदाय को 8वीं अनुसूची में शामिल किया। देश की राष्ट्रपति भी आदिवासी है तो साफ संदेश है कि भाजपा आदिवासी की सुनती और काम करती है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार सिर्फ लूट में लगी है। चार साल मंा एक भी काम ऐसा नहीं किया, जिससे यहां के लोगों को गर्व हो। सरकार की वजह से संथाल और पहाड़ियां का अस्तित्व ही खतरे में आ गया। संथाल में सिर्फ अवैध खनन, घुसपैठियों और दलालों की चांदी है। यहां के लोग के बदहाली नहीं बदली, बल्कि संथाल में पहाड़ियों की आबादी घट गई। यह एक अलार्मिंग अलर्ट है।

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *