बीजेपी MP जयंत सिन्हा और धनबाद MLA राज सिन्हा को शो कॉज नोटिस से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में भारी आक्रोश..नोटिस वापस लेने की मांग…

रांची(RANCHI): लोक सभा चुनाव 2024 के क्रम में हजारीबाग के सांसद जयन्त सिन्हा तथा विधायक राज सिन्हा धनबाद को दिनांक 20 मई 2024 को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू के द्वारा पत्र प्रेषित कर स्पष्टीकरण की मांग की कार्रवाई की जानकारी समाचार पत्र / विजुअल मिडिया द्वारा प्राप्त हुई है।

इस संबंध में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ए.के. श्रीवास्तव द्वारा दिनांक 23.05.2024 गभीर चिन्ता दुखः प्रगट किया है एवं झारखण्ड के सभी जिला अध्यक्षों से अपील की गई है कि शीर्ष बैठक कर श्री साहू के निर्गत पत्र के मद्देनजर पुरजोर रोष प्रगट किया जाये..

इस संबंध में आज दिनांक 23/05/2024 के पुर्वाहत 11 बजे अखिल भारतीय कार्यस्थ महासभा, धनबाद द्वारा बैठक बुलाई गई एवं भा.ज.पा. के प्रदेश महासचिव श्री साहु के द्वारा निर्गत पत्र भाजपा के उम्मीदवार के कहने पर स्थानीय विधायक राज सिन्हा जी को विशेष वर्ग कायस्थ होते के कारण टारगेट किया जा रहा है। श्री राज सिन्हा सरल सुलभ एवं विपरित परिस्थति मे भी उपस्थित हो कर सहयोग करते है।


कोरोना काल के भीषण/गंभीर स्थिती में स्वयं क्षेत्र में दवा का स्प्रे किया एवं जरूरतमन्द लोगो को राशन का पैकेट बना कर कार्यकर्ता द्वारा घर-घर भेजवाने का कार्य किया

सिन्हा पर एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है। यह इनकी योग्यता और क्रियाकलापों को प्रमाणित करता है। हाजारीबाग के जयंत सिन्हा की योग्यता के बारे में पूरा झारखण्ड जानता है। केन्द्रीय मंत्री के पद को भी शुशोभित किये है। हजारीबाग में रेल परियोजना कृषि अनुरोध केन्द्र एल.आई.सी. का जोनल कार्यालय तमाम सर्वागीण विकास का कार्य किया है। भारत और विश्व भर में वेश्विक जलवायु परिवर्तत से निपटने के लिये लगातार शोध करे रहे है। भारत की आर्थिक और शासन संबंधी विषयों पर पार्टी के साथ कार्य कर सहयोग कर रहे है।

सिन्हा पोस्टल वैलेट द्वारा मतदान किया है। राज्य हित में देशहित में योगदान के बाद भी चुनाव 2024 के क्रम में भा.ज.पा. के प्रदेश महासचिव श्री साहु द्वारा पत्र के द्वारा स्पष्टीकरण मांगना एवं मीडिया में जारी करना, उपरोक्त दोनो स्वच्छ छवि वाले नेजाओ की प्रतीष्ठा धुमील करना है।


सनद रहे इज्जातदार लोग दुसरे की इज्जत करते है। ऐसा प्रतीत होता हे कि श्री साहु स्वच्छ छवी, विद्वान और शिक्षित लोगो के परहेज करते है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जिला भाजपा के प्रदेश कार्यालय झारखण्ड के द्वारा निर्गत पत्र की धोर निन्दा करती है एवं एकपक्षिय कार्य करने का पूरजोर विरोध करती है। पूरे देश के कायस्थ समाज जनसंघ/भा.ज.पा. का कोर बोटर रही है।

कायस्थ समाज के नाराजगी का असर राँची, जमशेदपुर, गिरिडीह और धनबाद में दिखेगा…

आज भाजपा को इस प्रकार अहंकार से भरा पत्र किसी के कहने के र्निगत किया गया है यह दुर्भाग्यपुर्ण है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा धनबाद जिला इस अपमानित करने वाले पत्र पर अपना रोष प्रगट करती है।सर्व समान्ति से निर्णय लिया गया कि श्री साहु के द्वारा निर्गत पत्र को वापस लेने की मांग करती है। ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा को कायस्थ को वोट की परवाह नहीं है। जिसका असर आगामी राँची, जमशेदपुर, गिरिडीह और धनबाद के चुनाव पर पड़ेगा । साहू द्वारा नोटिस वापस नहीं लिए जाने की स्थिति में आगे की रणनीति पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा ।आज की बैठक में श्री चंद्रशेखर सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष, संजय वक्सी, विजय सहाय, राज कुमार सिन्हा, निरज सिन्हा, विकास मित्र, रामराम लाला, सतेंद्र सिन्हा, संजीव रंजन, राहुल देव सहवाग, राजीव रंजन, निरज कुमार, मनोज सिन्हा, अजय सहायता, अमरेन्द्र टिंकु सहायता आदि उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए रांची से वी सिंह के साथ धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *