धनबाद लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने बनाया तीन जगह डिस्पेच सेंटर , पोलिंग पार्टी गंतव्य के लिए हुई रवाना ..

धनबाद(DHANBAD): लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारी में जुटे हैं धनबाद पॉलिटेक्निक परिसर में मतदान कर्मियों के लिए बने पंडाल के अलावे बैरिकेड भी लगाए गए है, सुबह से ही मतदान कर्मी पहुंचने लगे हैं..

आपको बता दे की धनबाद लोकसभा के अंतर्गत छह विधानसभा के लिए कुल तीन जगह पर डिस्पैच सेंटर बनाए गए है ,सिंदरी बाघमारा और टुंडी विधानसभा का डिस्पले सेंटर बरवाअड्डा स्थित कृषि बाजार समिति वही झरिया और धनबाद विधानसभा का डिस्पैच सेंटर धनबाद पॉलिटेक्निक में बनाया गया जबकि निरसा विधानसभा का डिस्पले सेंटर निरसा पॉलिटेक्निक में बनाया गया जहां से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोलिंग पार्टियों संबंधित बूथ के लिए रवाना किया जाएगा ..

एनआईसी कक्ष में माइक्रो आब्जर्वर मतदान कर्मियों की नियुक्ति पत्र देने से पहले सिस्टम के बारे में जानकारी दी गई है वह गंतव्य के लिए मतदान कर्मियों को सुरक्षा के साथ बूथ पर भेजा जा रहा है वही धनबाद डीसी माधवी मिश्रा ने सुबह से ही डिस्पैच सेंटर में व्यवस्था का जायजा ले रही है चुनाव को लेकर अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश देने के साथ मतदात से जुड़े सभी तैयारियों की मॉनिटरिंग में जुटी है…

NEWS ANP के लिए नितेश और सोनू के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *