सिंदरी(DHANBAD) 2024 के लोकसभा चुनाव के छठे चरण में झारखंड के धनबाद में होने वाले मतदान के पूर्व गुरुवार शाम प्रचार थम गया। सरकार की गाइडलाइन के तहत शाम 5:00 बजे तक ही प्रचार की छूट दी गई थी। प्रचार की आखिरी दिन राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोक दी थी। राजनीतिक दलों की प्रत्याशियों ने रोड शो के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मतदान शांतिपूर्वक करने के लिए स्थानीय प्रशासन से बैठकें कर दिशा निर्देश दिए साथ ही मतदाताओं को अधिक से अधिक लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेकर देश के प्रगति के लिए चुनाव में भाग लेने के लिए कहा।
सिंदरी में भाजपा प्रत्याशी ढूलु महतो के समर्थन में उनके कार्यकर्ताओं ने सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी के नेतृत्व में एक विशाल रैली का आयोजन किया, जिसमें सिंदरी और बलियापुर के हजारों बाइक सवार कार्यकर्ताओ ने बैनर लिए नगर भ्रमण किया और आगे कार्यकाल के लिए मोदी सरकार के समर्थन पर जनसंपर्क किया। जनसम्पर्क के अंतर्गत अबकी बार 400 पार, ढूलु महतो की जय हो विजय हो, इंद्रजीत महतो जिंदाबाद, तारा देवी जिंदाबाद आदि नारे कार्यकर्त्ता लोग लगा रहे थे।
कार्यक्रम को सफल करने में सिंदरी विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकास बाउरी, धर्बेद्र महतो, संजय सिंह, गोवेर्धन मंडल, करनेश सिंह, अरविंद पाठक, राजेश सिंह आदि लोग थे।
NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट…
